शारदा सिन्हा के अलावा इन बॉलीवुड सिंगर्स ने भी गाए छठ गीत, आज भी घाटों पर मचाते हैं धूम

Bollywood Chhath Puja Songs: आधुनिक दौर में सिंगर सोनू निगम और पलक मुच्छल ने भी छठ के गानों को अपनी आवाज दी है। इन सिंगर के गीतों ने छठ महापर्व की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है।
Bollywood Chhath Puja Songs
सोनू निगम और लता मंगेशकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छठ पूजा के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सिंगर्स ने अपनी आवाज में गीत गाए हैं।

  • ऊषा मंगेशकर ने 1961 की फिल्म भैया में छठ गीत गाया था।

  • उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल के छठ गानें आज भी पॉपुलर हैं।

  • सोनू निगम और पलक मुच्छल ने भी छठी मैया के गानों को अपनी आवाज दी है।

ऊषा मंगेशकर

साल 1961 में फिल्म भैया के लिए ऊषा मंगेशकर ने सुपवे नरियरवे गाना गाया था। इस गाने को बॉलीवुड के शुरुआती छठ गानों में खास स्थान हासिल है।

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मेरे माथे का सिंदूर अमर रखना मैया गाने के जरिए छठी मैया के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

आशा भोसले

गायिका आशा भोसले ने 1979 की भोजपुरी फिल्म छठी मईया की महिमा के लिए रसिक भ्रमरे जैसा यादगार गाने को गाया था।

उदित नारायण

मेल प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बरत छठ कईनी, पहिले पहिल छठी मइया और बहंगी छठी माई जैसे गाने छठ के मौके पर खूब सुने जाते हैं।

अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल की आवाज में उगिहें सूरज देव, कांच ही बांस के बहंगिया और मारबो रे सुगवा धनुख जैसे गाने पॉपुलर हैं।

Bollywood Chhath Puja Songs
Akshara Singh Chhath Puja: छठी मैया की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

सोनू निगम

सोनू निगम ने पवन सिंह के साथ जय छठी मैया गाना गाया है। इस गाने में उनकी आवाज का अलग मनमोहक अंदाज सुनने को मिलता है।

पलक मुच्छल

सिंगर पलक मुच्छल ने छठी माई के आस, जोड़े जोड़े फलवा और के करेली छठ बरतिया जैसे गानों के गाकर अपनी सुरीली आवाज दी है।