Highlights
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने 16 नवंबर को शादी की 10वीं सालगिरह मनाई।
कपल ने एनिवर्सरी पर रोमांटिक और फैमिली तस्वीरों की सीरीज शेयर की।
पोस्ट की आखिरी स्लाइड पर लिखा था, 'हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं।'
Dheeraj Dhoopar Vinny Arora Anniversary: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने 16 नवंबर को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक और फैमिली तस्वीरें शेयर कीं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ लिखे एक खास मैसेज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि धीरज और विन्नी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने अभी तक दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इनमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ उनके बेटे जैन के साथ खूबसूरत फैमिली मोमेंट्स भी देखने को मिले।
पोस्ट की आखिरी स्लाइड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस तस्वीर पर कपल ने लिखा कि हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ने जा रहे हैं। इसी लाइन के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस और कई सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
एनिवर्सरी के मौके पर धीरज और विन्नी ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में कहा कि एक दशक का साथ और अभी पूरी जिंदगी बाकी है। दस साल बाद भी तुम मेरे सबसे पसंदीदा इंसान हो और मेरी सबसे पसंदीदा लव स्टोरी हो। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। कपल की इन तस्वीरों और पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 'मात पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को शादी कर ली थी।
शादी के करीब छह साल बाद 10 अगस्त 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा पहली बार माता-पिता बने थे। विन्नी ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जैन रखा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब 10वीं सालगिरह पर किए गए इस पोस्ट के बाद फैंस को कपल की ओर से दूसरी प्रेग्नेंसी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।