धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचे अभिनेता, जानें कैसी है अब हालत?

Dharmendra Hospitalized: अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर खबरें थी कि अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वो रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए एडमिट हुए हैं।

स्नेहा मौर्या

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को लेकर एक बार फिर फैंस चिंतित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगनी शुरू कर दी हैं।

हालांकि, इन खबरों के बीच उनके परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने फैंस की चिंता कुछ हद तक कम कर दी है। सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की हालत गंभीर नहीं है। उन्हें सिर्फ रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता की तबीयत स्थिर है और वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर परिवार का बयान

परिवार के करीबी सूत्र ने कहा, “धर्मेंद्र जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। उन्हें सिर्फ नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैंस से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।” हालांकि, इस खबर के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

पहले भी हुई थी तबीयत खराब

यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें, धर्मेंद्र 89 के उम्र में भी फिल्मों और इवेंट्स में सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसपर सनी देओल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पिता के दमदार अभिनय की प्रशंसा की और कहा कि इस फिल्म के जरिए वह फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। फिलहाल धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर उनके परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप