धर्मेंद्र के मौैत की खबर निकली फर्जी 
मनोरंजन

Dharmendra Health Live Updates: धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंच रहे परिवार के लोग, हालत नाजुक

Dharmendra News LIVE Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल वे आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

सोनाली झा

Dharmendra Health Live Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। एक्टर इस समय आईसीयू में हैं। उनकी तबीयत 10 नवंबर को ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। वहीं, अभिनेत्री हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबर फैलाने पर गुस्सा जताया है और कड़ी फटकार लगाई है।

'उनको हमारी उमर लग जाए', धर्मेंद्र को दुआ देते हुए फैन ने जताई मिलने की इच्छा

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra) के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चल रही चिंता के बीच, उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती अभिनेता को जहां बॉलीवुड सितारे मिलने पहुंच रहे हैं, वहीं उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर पब्लिश हुए एक वीडियो में बेहद भावुक टिप्पणी की है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इस फैन ने धर्मेंद्र को लंबी उम्र की दुआ देते हुए उनसे मिलने की इच्छा भी जाहिर की है।

धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल लगातार उनका हाल-चाल ले रहे हैं। इन सबके बीच, एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "उनको हमारी उमर लग जाए।" फैन का यह भावुक संदेश दिखाता है कि धर्मेंद्र के प्रति लोगों का प्यार और जुड़ाव कितना गहरा है।

धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही उनकी तबीयत को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जो अपडेट सामने आया है, उसने उनके चाहने वालों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

खबर है कि उनकी हालत नाजुक है, जिसके चलते पूरा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है।

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत काफी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

पिता धर्मेंद्र से मिलने के बाद सदमे में नजर आए बॉबी देओल, फैंस ने मीडिया को लगाई फटकार

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra) के स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंता के बीच, उनके बेटे और अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने पिता से मिलने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद बॉबी देओल को काफी परेशान और सदमे में देखा गया, जिसने उनके फैंस की चिंता और बढ़ा दी है। इस भावुक पल में, जब मीडिया ने उन्हें घेर लिया, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर आकर मीडिया फोटोग्राफर्स को जमकर फटकार लगाई।

दिव्या दत्ता ने धर्मेंद्र की स्पीडी रिकवरी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट हैं, और देश के कोने-कोने से उनके लिए दुआ और ढेर सारा प्यार भेजा जा रहा है। हर कोई उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की है।

दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में एक तरफ मुंबई का ट्रैफिक और दूसरी तरफ सड़क किनारे पलती जिंदगी को दिखाया गया है। वीडियो में सड़क किनारे झुग्गियों में कुछ बच्चे बैटमिंटन खेल रहे हैं और दूसरी तरफ एक मां अपने बच्चे पर प्यार लुटा रही है।

वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए दिव्या ने धर्मेंद्र की फिल्म का ही गाना 'पल-पल दिल के पास' लगा रखा है। वीडियो के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, "मुंबई की आत्मा। एक तरफ ट्रैफिक जाम, भागती गाड़ियां और दूसरी तरफ बसी हुई सड़क। बैडमिंटन खेलते युवा, अपने बेटे को गले लगाती एक मां... और मैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "रेडियो पर आपका गाना बज रहा है और मैं और आप दोनों ही पंजाब के एक ही शहर साहनेवाल से हैं। उनकी फिल्में और फिल्मों के जरिए बनाया गया हमारा एक बंधन। वे हमारी जिंदगी में रचे-बसे हैं, हमारे बचपन के हीमैन, जल्दी ठीक हो जाओ धरमजी।"

धर्मेंद्र के लिए बीना काक और भाग्यश्री ने की दुआ, कहा- 'ईश्वर जल्द उनकी सेहत ठीक करें'

देशभर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच कई बॉलीवुड हस्तियों ने इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भावनाओं को जाहिर किया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेत्री बीना काक और भाग्यश्री रहीं।

बीना काक ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की और लिखा, ''मैं उन्हें प्यार से 'धर्म भप्पा जी' कहती हूं। मेरी उनसे पहली मुलाकात 1986 में राजस्थान में हुई थी, जब वह किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए थे। धर्मेंद्र उस समय राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी से भी मिले थे। मैं उस समय मंत्री थी। उन्होंने जब मुझसे हाथ मिलाया, तो मेरा हाथ उनके बड़े हाथ में समा गया।''

उन्होंने पोस्ट में आगे धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए लिखा, ''वह बेहद प्यारे, पारिवारिक और सभ्य व्यक्ति हैं। पूरा देश उनकी जल्दी सेहत ठीक होने की दुआ कर रहा है।''

वहीं, अभिनेत्री भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झूठी खबर के प्रति माफी मांगी। दरअसल, जब सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की मौत की खबरें फैलने लगीं, तो भाग्यश्री ने शोक जताते हुए पोस्ट किया था, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि यह खबर पूरी तरह गलत थी, तो उन्होंने उस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया।

भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''इतने सम्मानित व्यक्ति के बारे में इस तरह की झूठी खबरें फैलाना कितना भयानक है। धर्म जी से जुड़े पोस्ट करने के लिए मुझे खेद है। इसके लिए मैं माफी मांगना चाहती हूं। ईश्वर उनकी सेहत को जल्द ठीक करें।'

धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी पहुंचे आमिर खान, साथ गौरी स्प्रैट भी आई नजर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के स्वास्थ्य को लेकर इंडस्ट्री में चिंता बनी हुई है। बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इस मुश्किल समय में, बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। आमिर खान के साथ गौरी स्प्रैट (Gouri Spratt) भी नजर आईं।

धर्मेंद्र से मिलने के लिए आमिर खान का अस्पताल पहुंचना यह दर्शाता है कि इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता के प्रति उनका कितना सम्मान और स्नेह है। धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने की खबरों के बीच, उनके परिवार के सदस्य जैसे सनी देओल, बॉबी देओल और हेमा मालिनी लगातार उनका हालचाल ले रहे हैं, और अब बॉलीवुड के बड़े सितारों का उनसे मिलने आना भी जारी है।

धर्मेंद्र के जुहू वाले घर के बाहर फैंस का जमावड़ा, एक्टर की वापसी का कर रहे इंतजार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों के बीच, उनके फैंस में बेचैनी का माहौल है। हाल ही में, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद में, उनके जुहू स्थित बंगले के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा (Gathering) लग गया है। ये फैंस अपने चहेते 'ही-मैन' की एक झलक पाने और उनके घर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धर्मेंद्र, जो बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे, अब स्थिर बताए जा रहे हैं। हालांकि, फैंस सोशल मीडिया के साथ-साथ अब व्यक्तिगत रूप से उनके घर के बाहर आकर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों को बताया 'असंवेदनशील'

हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र देओल खराब तबीयत की वजह से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं और उनके चाहने वाले उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

इसी बीच, सुबह से ही सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन की फेक खबरों ने सबको स्तब्ध कर दिया था। ईशा देओल और हेमा मालिनी ने निधन की खबरों का खंडन करते हुए फटकार भी लगाई और अब इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक लेटर जारी करते हुए निधन की अफवाहों पर दुख जताया है।

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक लेटर जारी किया है, जिसमें उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि ऐसी फेक खबरें न फैलाए। लेटर में लिखा है, "ये वाकई परेशान कर देने वाली बात है कि हमारे प्रिय धर्मेंद्र जी के निधन की फेक खबर फैलाई जा रही है। ये खबर गैरजिम्मेदाराना होने के साथ-साथ असंवेदनशील भी है। ये खबर उनके चाहने वालों और परिवार वालों के लिए पीड़ादायक है। धर्म जी सिर्फ एक्टर नहीं हैं बल्कि हिंदी सिनेमा की शान और सिम्बोलिक हैं, और निधन की फेक खबरें फैलना उनकी लिगेसी, मेहनत और भारतीय सिनेमा में उनके फैंस और प्यार का अपमान हैं।"

कहां हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, क्यों नहीं पहुंची अस्पताल

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर इस समय मुंबई में अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ रह रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। घुटनों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के कारण वे धर्मेंद्र से अस्पताल में मिलने नहीं जा सकीं।

अकबर खान पहुंचे धर्मेंद्र के घर

धर्मेंद्र इस समय ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे कठिन समय में फिल्म जगत से जुड़े लोग उनके परिवार से मिलने और हौसला बढ़ाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। हाल ही में अभिनेता और फिल्म निर्माता अकबर खान भी धर्मेंद्र के घर पहुंचे और परिवार का हालचाल जाना।

अस्पताल धर्मेंद्र से मिलने के बाद जुहू वाले घर पर पहुंचा सनी देओल का परिवार

सनी देओल के बेटे राजवीर और करण देओल धर्मेंद्र से मुलाकात के बाद धर्मेंद्र के जुहू वाले घर की ओर रवाना हुए सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र पर इजाल का असर हो रहा है।

धर्मेंद्र के सम्मान में पोस्टपोन हुआ धुरंधर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत और दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट को देखते हुए रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन किया गया है। धुरंधर की टीम की तरफ से जारी सन्देश में लिखा है, कल दिल्ली में हुए धमाकों के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, तथा हमारे प्रिय श्री धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य से जुड़ी संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए, “धुरंधर” का कल निर्धारित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है।

ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख और विवरण शीघ्र ही साझा किए जाएंगे।
आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद।

मीना कुमारी पर आया था धर्मेंद्र का दिल

फिल्मों के शुरुआती दौर में, जब धर्मेंद्र बॉलीवुड में नए थे, तब उन्होंने मीना कुमारी के साथ कई फिल्मों में काम किया — जिनमें फूल और पत्थर (1966) सबसे ज्यादा याद की जाने वाली फिल्म है। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

मीना कुमारी उस समय पहले से ही मशहूर अभिनेत्री थीं और कमाल अमरोही से विवाह कर चुकी थीं, लेकिन उनके रिश्ते में दरार आ चुकी थी। धर्मेंद्र उनसे उम्र में छोटे थे, और कहा जाता है कि वह मीना कुमारी की सुंदरता, शालीनता और अभिनय से बहुत प्रभावित थे।

उनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें और किस्से भी सामने आए — कुछ लोगों का मानना था कि मीना कुमारी ने धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में टिकने और अभिनय में निखार लाने में काफी मदद की।

हालाँकि समय के साथ यह रिश्ता खत्म हो गया, और दोनों ने अपनी-अपनी राहें चुन लीं।
पर आज भी यह रिश्ता बॉलीवुड की चर्चित और संवेदनशील प्रेम कहानियों में गिना जाता है।

बॉबी देओल के करीबी दोस्त निखिल द्विवेदी पहुंचे धर्मेंद्र के घर

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद अभिनेता और बॉबी देओल के करीबी दोस्त निखिल द्विवेदी उनके घर पहुंचे। सोमवार शाम मुंबई में निखिल द्विवेदी को धर्मेंद्र के घर के बाहर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि वे परिवार से मुलाकात करने और अभिनेता का हाल जानने पहुंचे थे।

धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे बॉबी देओल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के अस्वस्थ होने और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरों के बीच, उनके बेटे और अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) भी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। धर्मेंद्र की तबियत नाजुक होने की खबरों के बाद, पूरा देओल परिवार लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहा है, जिससे फैंस के बीच चिंता बनी हुई है।

धर्मेंद्र की तबीयत को ध्यान में रखकर कैंसिल हुआ 'तेरे इश्क में' का म्यूजिक लॉन्च इवेंट

धनुष और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में का म्यूजिक लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया गया है। 11 नवंबर 2025 के लिए ये इवेंट मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस मुंबई सेंट्रल में आयोजित किया गया था। लेकिन धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत को ध्यान में रखते हुए इस म्यूजिकल इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर जताई नाराजगी

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर अब उनके करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि धरम जी की खुद की कोई ऑफिशियल टीम नहीं है, तो फिर आखिर किसने और कैसे उनके निधन की पुष्टि की? शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि सुबह जब मैंने ये खबरें देखीं, तो पहले मुझे भी यकीन हो गया क्योंकि ये कुछ विश्वसनीय पोर्टल्स पर चली थीं। बाद में जब पता चला कि ये खबरें झूठी हैं, तो मुझे बेहद राहत मिली। धरम जी बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। मरे उनके दुश्मन।

करण देओल का वायरल वीडियो

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम सामने आए एक वीडियो में उनके पोते करण देओल अस्पताल से बाहर निकलते हुए नजर आए। वीडियो में करण काफी उदास और चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कार की पिछली सीट पर भाई राजवीर देओल भी बैठे दिखे।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने की धर्मेंद्र की जल्द स्वस्थ होने की कामना

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने धर्मेंद्र की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। रितेश ने कहा कि मैं धर्मेंद्र जी की अच्छी सेहत और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर से यही दुआ है कि वे जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएं और फिर से सबके बीच मुस्कुराते नजर आएं।

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सनी देओल की टीम ने दिया अपडेट

सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है। टीम के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार हो रहा है और वे धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। सनी देओल की टीम ने सभी फैंस से अभिनेता की जल्दी सेहतयाबी के लिए दुआ करने की अपील की है। इस जानकारी के सामने आने के बाद धर्मेंद्र के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

सनी देओल अपने भाई बॉबी और बेटे करण देओल के साथ पहुंचे अस्पताल

धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। पिता की तबीयत का हाल जानने के लिए उनके बड़े बेटे सनी देओल अस्पताल पहुंचे। सनी के साथ उनके भाई बॉबी देओल और बेटे करण देओल भी नजर आए। तीनों को अस्पताल के अंदर जाते हुए मीडिया कैमरों ने कैद किया।

धर्मेंद्र के घर उमड़ी फैंस की भारी भीड़

धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने चहेते सितारे की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच घर पर परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों का लगातार आना-जाना जारी है। हाल ही में अभिनेता के भतीजे अभय देओल को भी घर में प्रवेश करते हुए देखा गया।

धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों का खंडन करने के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल पहुंचे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल

मंगलवार की सुबह धर्मेंद्र की मौत की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया, हालांकि कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि उनकी मौत की खबर अफवाह से बढ़कर और कुछ नहीं है। ईशा देओल और हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की मौत की खबर का खंडन किया। फिलहाल ईशा देओल और हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची हैं, जहां पर धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।

अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त यहीं भर्ती हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में फैंस अस्पताल के बाहर जुटे हुए हैं। भीड़ को संभालने और हालात काबू में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं ताकि किसी तरह की अफरातफरी न मचे।

हेमा मालिनी ने लगाई फटकार

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो हो रहा है वह माफ करने योग्य नहीं है। कैसे जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना