हेमा मालिनी और धर्मेंद्र  (सौ. Instagram @dreamgirlhemamalini)
मनोरंजन

Dharmendra Hema Malini: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई हेमा मालिनी, पहली पुण्यतिथि पर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

Dharmendra Hema Malini Photos: धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने पति के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया। हेमा ने धर्मेंद्र को अपने जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी हुईं भावुक

  • इमोशनल पोस्ट में बताया- मेरे पति ही नहीं, सब कुछ थे धरमजी

  • भगवद्गीता का जिक्र कर बोलीं- आत्मा अमर है, लेकिन उनकी कमी खलती है

Hema Malini Emotional Post On Dharmendra Death Anniversary: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए एक साल बीत गया है। हालांकि धरमजी की यादें आज भी उनके परिवार की आंखें नम कर देती है।

70s की सुपरहिट जोड़ी के तौर पर पहचान बनाने वाली धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की ऑनस्क्रीन के साथ रियल लाइफ लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही हैं। 40 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम करने वाली इस जोड़ी ने जिंदगी के कई खूबसूरत पल एक-दूसरे के साथ बिताए थे।

हेमा मालिनी ने शेयर कीं धर्मेंद्र के साथ पुरानी तस्वीरें

हाल ही में एक्टर धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में हेमा मालिनी ने लिखा है कि पूरा एक साल बीत गया लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है। मैं एक ऐसे आदमी के बहुत बड़े और कभी न भरने वाले नुकसान का दुख मना रही हूँ जो सिर्फ़ मेरा पति नहीं था, वह मेरा सब कुछ था, मेरा दोस्त, फिलॉसफर और गाइड जो मेरी बैकबोन था और शॉर्ट में, मेरा वजूद था।

हेमा को सता रही धर्मेंद्र की याद

एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने आगे लिखा कि उनके बिना ज़िंदगी बहुत खाली लगती है। उसकी ऊँची पर्सनैलिटी, उसकी अंदरूनी अच्छाई जो उसके पूरे वजूद में फैली हुई थी और जो भी उसे जानता था, उसके लिए अपना प्यार फैलाती थी। ऐसा अनोखा इंसान जो, कामयाबी की चोटी पर पहुँचने के बाद भी, ज़मीन से जुड़ा रहा और अपनी जड़ों से जुड़ा रहा।

भगवद्गीता को लेकर कही बड़ी बात

भगवद्गीता हमें बताती है कि आत्मा अमर है और दोबारा जन्म लेगी। मुझे यह पता है, लेकिन मैं अभी भी इसी ज़िंदगी में हूँ, और मैं उसकी प्यार भरी मौजूदगी को याद किए बिना नहीं रह सकती। मैं उन सभी लाखों फैंस का शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होंने इस दिलदार, प्यारे इंसान को याद किया और धरम जी और उनके लिए उनके क्या मायने थे, इस बारे में इतने प्यार भरे नोट्स भेजे। आप सभी का एक बार फिर शुक्रिया

24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा था अलविदा

आपको बता दें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली थी। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और संजय दत्त समेत कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा