धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर देओल परिवार का बड़ा फैसला 
मनोरंजन

धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर देओल परिवार का बड़ा फैसला, फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा

Dharmendra Fans Tribute: धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर देओल परिवार ने एक फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 दिसंबर को खंडाला स्थित धर्मेंद्र के पसंदीदा फार्महाउस को फैंस के लिए खोलने जा रहे हैं।

सोनाली झा

Dharmendra Birth Anniversary: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ और चार दशकों से लाखों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र के जाने के बाद भी उनके फैंस में उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। 24 नवंबर 2025 को, अपने 90वें जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले, धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनकी 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर देओल परिवार ने एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है, जिससे उनके फैंस को एक खास तोहफा मिलने वाला है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता को याद करने के लिए 8 दिसंबर को खंडाला स्थित धर्मेंद्र के बेहद पसंदीदा फार्महाउस के दरवाज़े फैंस के लिए खोलने जा रहे हैं। परिवार चाहता है कि जो लोग धर्मेंद्र से प्यार करते थे, जिन्हें उनका अंतिम दर्शन नहीं मिल पाया, वे इस दिन आकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे सकें।

सिंपल होगा आयोजन

सूत्र के अनुसार, सनी और बॉबी ने फैसला किया कि पापा की विरासत को सम्मान देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि फैंस को भी इस पल का हिस्सा बनाया जाए। कई लोग उन्हें अंतिम बार मिलना चाहते थे, इसलिए परिवार ने फार्महाउस को सबके लिए खोलने का निर्णय लिया है। देओल परिवार इस आयोजन को किसी भव्य फैंस-इवेंट में नहीं बदलना चाहता। उनका इरादा इसे शांत, सरल और इमोशनल गेदरिंग रखने का है, जहां लोग सिर्फ धर्मेंद्र को याद कर सकें।

परिवार पहले भी कर चुका है श्रद्धांजलि समारोह

हालांकि फार्महाउस तक पहुंचने में थोड़ी दिक्कत आती है, इस वजह से परिवार ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फैंस की संख्या कितनी होती है। धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार ने कई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में निजी रूप से हुआ था, जिसके बाद 27 नवंबर को सेलेब्रेशन ऑफ लाइफ प्रेयर मीट रखी गई।

धर्मेंद्र की 90वीं जयंती

धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, ऐश्वर्या राय सहित कई बड़े सितारे पहुंचे थे। उसी दिन हेमा मालिनी ने भी अपने घर पर अलग से प्रार्थना सभा की थी। इसके बाद सनी, बॉबी और करण देओल हरिद्वार गए थे, जहां उन्होंने गंगा में धर्मेंद्र की अस्थियों का विसर्जन किया। अब उनकी 90वीं जयंती एक ऐसा मौका होगा जब फैंस और परिवार उनके जीवन और विरासत को फिर एक बार सम्मानपूर्वक याद करेंगे।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी