अंधेरी रात में मेघा कौर का स्टंट वायरल, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन, एक्ट्रेस को देनी पड़ी सफाई

Megha Kaur Controversy: एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर मेघा कौर का चलती कार से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। यह वीडियो लोखंडवाला बैक रोड का बताया जा रहा है।
Megha Kaur stunt in the dark night goes viral, Mumbai Police takes action
अंधेरी रात में मेघा कौर का स्टंट वायरल, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
Published on: 
Updated on: 

Megha Kaur Viral Video: सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड कंटेंट और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए मशहूर एक्ट्रेस, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर मेघा कौर इन दिनों एक ऐसे वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने इंटरनेट पर तगड़ी बहस छेड़ दी है। यह वीडियो मुंबई की लोखंडवाला बैक रोड का बताया जा रहा है, जहां मेघा चलती कार से बेहद खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क उठे और मामला सीधे मुंबई पुलिस तक पहुंच गया।

मेघा कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें व वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। लेकिन इस बार उनका शेयर किया गया वीडियो मामला विवाद में बदल गया है। वायरल वीडियो में मेघा अपनी तेजी से चलती कार से बाहर झुककर जोखिम भरे स्टंट करती दिख रही हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कई यूजर्स ने इसे बेहद लापरवाह हरकत बताया और इसे सड़क सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फैलते ही मुंबई पुलिस भी हरकत में आ गई और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की संभावना को देखते हुए जांच शुरू की।

मेघा कौर की सफाई

मेघा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में यह जरूर लिखा कि प्लीज इसे ट्राई न करें, लेकिन इससे विवाद थमा नहीं। विवाद बढ़ने पर मेघा ने इंस्टा स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा कि मैं एक एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हूं। यह वीडियो सिर्फ कंटेंट शूट के लिए बनाया गया था और ऐसी जगह शूट किया गया था जहां पब्लिक मौजूद नहीं थी। मेरा इरादा किसी नियम को तोड़ने या गलत संदेश देने का नहीं था।

यूजर्स की राय बंटी

उन्होंने साथ ही एक सोशल मीडिया यूजर मोहसिम शेख पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने वीडियो के साथ एक कार नंबर मेंशन किया था। मेघा ने पूछा कि वीडियो में नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही, तो आपने कार नंबर कैसे बताया? मुझे बदनाम करने की कोशिश न करें। एक तरफ लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना स्टंट बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस इसे सिर्फ कंटेंट क्रिएशन का हिस्सा मानकर मेघा का समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के बाद तय होगी।