धनुष और मृणाल ठाकुर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं धनुष? हाथ थामे वायरल VIDEO पर फैंस ने लगाए कयास

Dhanush Dating Rumours: साउथ एक्टर धनुष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें फैलनी शुरू हो गई हैं और अब इस पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Dhanush Dating Mrunal Thakur: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपने लव अफेयर की अटकलों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब मृणाल की बर्थडे पार्टी से सामने आया एक वीडियो इस चर्चा को और हवा दे रहा है।

दरअसल, 1 अगस्त 2025 को मृणाल ठाकुर ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में अभिनेता धनुष भी खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि धनुष और मृणाल एक-दूसरे का हाथ पकड़े आपस में बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा मृणाल धनुष के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं, जिससे दोनों के बीच की नजदीकियों की ओर इशारा मिल रहा है।

फैंस के वायरल वीडियो पर डेटिंग की उड़ी अफवाहें

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे हैं। वीडियो में धनुष ब्लैक जैकेट में  नजर आए, बल्कि मृणाल ने फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस दिखाई दी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

धनुष और मृणाल को इससे पहले भी कई बार एक साथ देखा गया है। जुलाई 2025 में जब धनुष ने आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग पूरी की थी, तो रैपअप पार्टी में मृणाल भी नजर आई थीं। इसके अलावा, दोनों को काजोल की फिल्म मां की स्क्रीनिंग पर भी स्पॉट किया गया था। यही नहीं, हाल ही में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर भी दोनों साथ देखे गए थे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।

मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म

हालांकि, अभी तक इन अफवाहों को लेकर न तो धनुष और न ही मृणाल ठाकुर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।खास बात ये है कि धनुष पहले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ शादीशुदा थे, लेकिन 18 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर इन दिनों सन ऑफ सरदार 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं, जबकि धनुष जल्द ही तेरे इश्क में में नजर आएंगे।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक