फिल्म 'ओम' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया धनुष की 'ओम' का जादू, ममूटी और साई पल्लवी की एक्टिंग ने जीता दिल

Dhanush Movie OM X Review: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ऑपरेशन मोल यानी ओम के रिलीज होते ही एक्स पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। दर्शकों ने कहानी और एक्टिंग पर मिली-जुली राय दी है।

यति सिंह

Highlights

  • धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ओम रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई।

  • सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर दर्शकों ने फिल्म के सिंगल शॉट इंट्रो और इंटरवल सीन की तारीफ की।

  • साई पल्लवी और ममूटी की एक्टिंग को दर्शकों जमकर सराहा।

Mammootty Sai Pallavi OM Review: राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओम बॉक्स ऑफिस पर आते ही चर्चा में आ गई है। धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला जैसे दिग्गज कलाकालों से सजी यह एक्शन क्राइम थ्रिलर दर्शकों के बीच शुरुआती रिएक्शन जुटा रही है।

फिल्म देखते ही कई लोगों ने एक्स पर अपना रिएक्शन देने शुरू कर दिए है। कई यूजर ने इसे दमदार स्पाई थ्रिलर बताया है, तो किसी ने इसकी रफ्तार और कहानी पर अपने सवाल भी उठाए हैं।

रिलीज के पहले दिन लोगों का रिएक्शन आया सामने

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहुंचने के साथ ही सोशल मीडिया पर टिप्पणियों का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूजर ने इसे शानदार फिल्म बताते हुए एक्टर धनुष के सिंगल शॉट इंट्रो और इंटरवल सीन की तारीफ की।

उन्होंने अलका गाने में ममूटी के डांस वाले हिस्से को भी खास बताया और साई अभ्यंकर के बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ की। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे पॉजिटिव शुरुआत करार देते हुए बेहतर नतीजों की उम्मीद जताई।

ममूटी और साई पल्लवी की एक्टिंग की तारीफ

एक्टिंग को लेकर दर्शकों के रिएक्शन काफी हद तक साई पल्लवी और ममूटी के आस-पास घूमते दिखाई दिए। कई लोगों ने साई पल्लवी की एक्टिंग को प्रभावशाली माना और उनकी एक्टिंग की खुलकर तारीफ की। ममूटी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया, जहां एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने महज छोटे सीन के बजाय कहानी के केंद्र में मौजूद किरदार निभाया।

फिल्म की कहानी को लेकर क्यों बंटी लोगों की राय

फिल्म ओम की कहानी पर दर्शकों की सोट एक जैसी नहीं रही। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे थोड़ा उलझा हुआ बताया और कहा कि कलाकारों, म्यूजिक और चुनिंदा सीन के लिए इसे एक बार देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरे रिएक्शन में यूजर ने कहा कि फिल्म बीच-बीच में धीमी पड़ती है, लेकिन मुख्य कहानी से भटकती नहीं है और साई अभ्यंकर का संगीत सही समय पर असर छोड़ता है।

बता दें कि यह फिल्म तिरुपति और तिरुवन्नमलाई के जंगलों में लाल चंदन की अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए गए स्पेशल ऑपरेशन पर आधारित है, जिसे राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और डायरेक्ट किया है तथा श्रद्धा अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा