बापू के रोल में मनोज बाजपेयी का नया अंदाज, आजादी से पहले के 21 दिनों की कहानी दिखाएगी सुधीर मिश्रा की फिल्म

Gandhi and My Mother Shooting Wrapped: सुधीर मिश्रा के डायरेक्शन के निर्माण में बनी फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' की शूटिंग हुई पूरी। इसमें मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी के रोल में दिखाई देंगे।
Gandhi and My Mother Shooting Wrapped
फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे।

  • सुधीर मिश्रा के निर्देशन में फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' की शूटिंग पूरी हो गई है।

  • 'गांधी एंड माई मदर' की कहानी आजादी से पहले के 21 दिनों की घटनाओं पर आधारित है।

  • वहीदा रहमान और सौरभ शुक्ला भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं।

Manoj Bajpayee Mahatma Gandhi Look: अनुभव सिन्हा के प्रोडक्शन और बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बन रही इस फेमस फीचर फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' की शूटिंग खत्म हो गई है। इस पड़ाव के पूरा होते ही लोगों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी के रोल में नजर आएंगे। उनके इस नए लुक को देखने के लिए फैंस पहले से ही बेताब थे, और इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में दिखेगी आजादी से पहले के अनछुए 21 दिनों की कहानी

फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' की कहानी देश की स्वतंत्रता से पहले के उन 21 दिनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिनके बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है। इन दिनों में जुड़ी भावनाएं, मुश्किल फैसले और मानवीय संवेदनाएं कहानी को गहराई देती हैं।

कहानी कहने की अपनी शैली के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने इसे संभाला है, जबकि अनुभव सिन्हा ने इसे प्रोड्यूस किया है।

गांधी के रोल के लिए मनोज बाजपेयी की कड़ी मेहनत

महात्मा गांधी का किरदार निभाना आसान नहीं होता। मनोज बाजपेयी किसी भी रोल में खुद को पूरी तरह उतार देने के लिए जाने जाते हैं, और इस प्रोजेक्ट के लिए भी उन्होंने काफी मेहनत किया है।

माना जा रहा है कि यह रोल उनके एक्टिंग करियर के यादगार कामों में गिनी जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने दर्शकों को उनके इस बदलाव की एक झलक दे दी है, जिससे उत्सुकता और तेज हुई है।

Gandhi and My Mother Shooting Wrapped
अनन्या पांडे की कॉल मी बे सीजन 2 के गाने तू कह दे तो ने मचाई धूम, अनुव जैन का हुआ ओटीटी डेब्यू

दमदार स्टारकास्ट की मौजूदगी

फिल्म 'गांधी एंड माई मदर' में दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान प्रोजेक्ट को एक अलग गरिमा देती है। दशकों से अपने शांत और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए सम्मानित वहीदा रहमान का जुड़ना दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। उनके साथ मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स की मौजूदगी से कलाकारों की यह टोली और मजबूत होती है।

बड़े पर्दे पर एक अनोखा अनुभव देने की तैयारी

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ ही फिल्म अपने अगले चरण की ओर बढ़ गई है। बनारस मीडिया वर्क्स के अंतर्गत तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट भावनाओं, नाटकीय मोड़ों और दमदार अभिनय का संगम मानी जा रही है। सुधीर मिश्रा के निर्देशन और अनुभव सिन्हा के निर्माण में तैयार यह फिल्म थियेटर्स में दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव बनने की ओर अग्रसर है।