धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhamaal 4 X Review: आदि-मानव की जोड़ी ने जीता दिल, अजय देवगन की कॉमेडी पर फिदा हुए दर्शक

Dhamaal 4 Public Reaction: फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुला प्रतिक्रिया मिल रही है।

यति सिंह

Ajay Devgn Dhamaal 4 X Review: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और ठहाकों से भरपूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' अपने चौथे चैप्टर के साथ सिनेमाघरों में लौट आई है। साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शुमार की जा रही फिल्म धमाल 4 को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही लेवल का क्रेज देखा जा रहा है। स्पेशल स्क्रीनिंग के फौरन बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

धमाल 4 में मारधाड़ और भागदौड़ के साथ ऐसा देसी हंसाने वाला अंदाज पिरोया गया है जो दर्शकों को बांधकर रखता है। सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर अरशद वारसी और जावेद जाफरी की जोड़ी की हो रही है। बड़े पर्दे पर आदि और मानव की इस जोड़ी को दोबारा देखना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। जैसे ही ये दोनों कलाकार स्क्रीन पर अपनी अजीब हरकतों के साथ एंट्री लेते हैं, वैसे ही पूरा थियेटर में हंसी के ठहाकों से गूंज उठता है।

नए स्टार्स के संग अजय देवगन का जलवा

फिल्म धमाल 4 में इस बार पुराने दिग्गजों के साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। रितेश देशमुख और संजय मिश्रा की टाइमिंग तो हमेशा की तरह बेहतरीन है ही, लेकिन इस बार अभिनेता रवि किशन, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता ने भी अपने खास अंदाज से कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है।

सोशल मीडिया पर कई फिल्म प्रेमियों का मानना है कि यह धमाल 4 पिछली कुछ बड़ी कॉमेडी फिल्मों की तुलना में कहीं ज्यादा मजेदार और पूरा मनोरंजन करने वाला साबित हो रहा है।

क्या हैं समीक्षकों और आम जनता की राय

समीक्षकों के अनुसार फिल्म धमाल 4 में तर्क खोजने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसका पहला हिस्सा कमाल के मजेदार दृश्यों से भरा है और आखिरी हिस्से में भावनाओं का एक हल्का सा पुट दिया गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर एक बड़े वर्ग का कहना है कि एक्टर अजय देवगन ने अपनी मजबूत एक्टिंग से पूरी फिल्म को बहुत अच्छे से संभाला है और यह एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बनकर उभरी है।

कुछ फैंस के हाथ लगी बड़ी निराशा

धमाल 4 को लेकर जहां एक तरफ फिल्म की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह पागलपन पसंद नहीं आया है। कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे उम्मीद से कमजोर बताया है।

दर्शकों का कहना है, कि जिन कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है, उन्हें स्क्रीन पर बहुत कम समय दिया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों को इसके जोक्स और शारीरिक हाव-भाव वाली कॉमेडी थोड़ी कमतर लगी।

बॉक्स ऑफिस पर नोटों की भारी बारिश

'धमाल 4' की अगर कमाई और बजट को देखें तो लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म की शुरुआत काफी मजेदार रही है। ऑफिशियली रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 5 से 6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। वहीं विश्लेषकों के अनुसार धमाल 4 अपने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12 से 14 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन दर्ज करा सकती है, जो मेकर्स के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काफी है।

बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे पुराने कलाकारों के साथ रवि किशन, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा