‘धड़क 2’ ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘धड़क 2’ का ट्रेलर हुआ आउट, सिद्धांत-तृप्ति की इमोशनल केमिस्ट्री ने जीता दिल

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2’ लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। इसी बीच फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

स्नेहा मौर्या

Dhadak 2 Trailer Out: साल 2018 में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और अभिनेता ईशान खट्टर की ‘धड़क’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इसी हिट फिल्म का सीक्वल ‘धड़क 2’ एक नए स्टारकास्ट के साथ आ रहा है।

इसी बीच हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस बार फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं दोनों की केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है।

रोंगटे खड़े कर देने वाले ‘धड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज

दरअसल, ‘धड़क 2’ एक ऐसी लव स्टोरी है जो ना सिर्फ दिल को छूती है, बल्कि समाज के सख्त और असमान कानूनों को भी आईना दिखाती है। फिल्म में सिद्धांत ने 'नीलेश' और तृप्ति ने 'विधि' का किरदार निभाया है। ट्रेलर में इन दोनों की बॉन्डिंग, इमोशन और समाज के खिलाफ लड़ाई साफ नजर आती है।

ट्रेलर में दिखाए गए सीन्स ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। एक सीन में जहां सिद्धांत के चेहरे पर कालिख लगी हुई दिखती है, वहीं एक लड़का तृप्ति को उसके बालों से घसीटता नजर आता है। इस सीन में दोनों एक्टर्स के एक्सप्रेशन्स इतने असरदार हैं कि पल भर में ही भावनाएं हावी हो जाती हैं।

एक और इंटेंस सीन में सिद्धांत चतुर्वेदी किसी शख्स को कुर्सी से पीटते नजर आते हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि फिल्म में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि समाज के खिलाफ एक गहरी बगावत भी दिखाई जाएगी।

प्यार और सामाजिक जंजीरों पर बनी है फिल्म

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमेटोग्राफी और डायलॉग्स भी ट्रेलर को मजबूत बनाते हैं। ट्रेलर से यह संकेत मिलते हैं कि ‘धड़क 2’ केवल एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि उन सामाजिक जंजीरों की कहानी है, जिन्हें तोड़कर प्यार अपनी राह बनाता है, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

आपको बता दें, फिल्म को शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन नए फिल्ममेकर करण शर्मा ने किया है। हालांकि, ‘धड़क 2’ साल 2025 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल ट्रेलर को मिले प्यार को देखते हुए, दर्शकों की उम्मीदें इससे काफी बढ़ चुकी हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप