देवोलीना भट्टाचार्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

टीवी की गोपी बहू ने दिवाली पर सजाया घर, फूलों से बनाई रंगोली, शेयर की ट्रेडिशनल लुक में PHOTOS

Devoleena Bhattacharjee News: देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिवाली के खास मौके पर कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ट्रेडीशनल लुक में फूलों की रंगोली बनाते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Devoleena Bhattacharjee Diwali Look:  इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इस साल दिवाली के मौके पर अपने फैंस के लिए खास अंदाज पेश किया।

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका ट्रेडीशनल लुक सभी का ध्यान खींच रहा है। लाल साड़ी और ग्रीन स्लीवलेस ब्लाउज में देवोलीना बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं, और उनके इस दिवाली लुक को देखकर फैंस अपने प्यार और तारीफें रोक नहीं पाए।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक में जीता फैंस का दिल

वायरल फोटोज में देवोलीना को फूलों की रंगोली बनाते और उस रंगोली को दीप से सजाते हुए देखा जा सकता है। उनका ट्रेडीशनल अवतार, प्यारी मुस्कान और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपना लुक सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा। आंखों पर हल्का शिमरी आई मेकअप, हेवी नेकपीस और लंबे इयरिंग्स ने उनके लुक को और भी निखारा।

इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में बन हेयरस्टाइल अपनाई और उसे गजरे से सजाया। जिससे उनका लुक पूरी तरह फेस्टिव और ट्रेडीशनल नजर आ रहा है। घर को भी उन्होंने फूलों की रंगोली और दीयों से सजाया, जिससे दिवाली की खुशी और भी बढ़ गई।

एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी

हालांकि, अगर उनकी प्रोफेशन लाइफ की बात करें, तो देवोलीना इन दिनों टीवी पर्दे से थोड़ा दूर हैं, लेकिन अपने पति और बच्चे के साथ समय बिताते हुए वे सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आती हैं। फैंस उनके ऐसे स्पेशल मोमेंट्स का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

फिलहाल देवोलीना भट्टाचार्जी का यह फेस्टिवल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके फॉलोअर्स ने तस्वीरों पर जमकर प्यार और कमेंट्स किए हैं। इस लुक से यह साफ है कि एक्ट्रेस अपने फैशन और ट्रेडीशनल स्टाइल के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। साथ ही इस दिवाली पर देवोलीना का ट्रेडीशनल अवतार न केवल उनके फैंस के लिए स्पेशल रहा बल्कि फेस्टिव सीजन में उनके स्टाइल और स्टेज प्रेजेंस ने भी सबका दिल जीत लिया।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील