देव आनंद  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जब देव आनंद ने नाव पलटने पर सुरैया को बचाने लगाई थी छलांग, शादी न होने पर पहली बार रोए

Dev Anand Career: सदाबहार एक्टर देव आनंद के जन्मदिन पर जानिए लाहौर से 30 रुपये लेकर मुंबई आने, एक शर्ट से गुरु दत्त से हुई दोस्ती और सुरैया से अधूरी मोहब्बत की अनसुनी कहानी।

यति सिंह

Dev Anand Unknown Facts: हिंदी सिनेमा में अपनी खास डायलॉग डिलीवरी और सदाबहार एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले दिग्गज एक्टर देव आनंद के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी के पन्नों को एक बार फिर पलटा जा रहा है। 26 सितंबर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे धर्मदेव पिशोरीमल आनंद का मुंबई आकर सुपरस्टार बनने का यह सफर किसी संघर्षपूर्ण फिल्मी कहानी जैसा रहा है।

धोबी की एक भूल से बनी गुरु दत्त के साथ अटूट दोस्ती

फिल्म 'हम एक हैं' की शूटिंग के दौरान देव आनंद और गुरु दत्त एक ही धोबी से कपड़े धुलवाते थे। एक दिन धोबी की गलती से देव आनंद की शर्ट गुरु दत्त के पास चली गई और वह उसे पहनकर सेट पर पहुंच गए। जब देव आनंद ने अपनी शर्ट उनके शरीर पर देखी, तो दोनों इस इत्तेफाक पर खूब हंसे। देव आनंद और गुरू दत्त की यही छोटी सी मुलाकात आगे चलकर एक ऐतिहासिक और गहरी दोस्ती में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने 'बाजी' और 'जाल' जैसी शानदार फिल्में बनाईं।

देव आनंद

नदी में कूदकर सुरैया को बचाया

फिल्म 'विद्या' की शूटिंग के दौरान जब एक नाव पानी में पलट गई, तो देव आनंद ने अपनी जान खतरे में डालकर सुरैया को डूबने से बचाया था। इस घटना के बाद दोनों के बीच गहरा प्यार हो गया और देव साहब ने उन्हें एक कीमती अंगूठी भी दी थी। हालांकि सुरैया की नानी की सख्त असहमति के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। जब यह रिश्ता टूटा तो देव आनंद पहली बार फूट-फूटकर रोए थे। इसके बाद अभिनेत्री सुरैया ने जीवनभर शादी नहीं की, जबकि देव आनंद ने बाद में कल्पना कार्तिक से शादी कर ली।

'गाइड' बनाने पर लोगों ने कहा था उन्हें सरफिरा

जब देव आनंद ने आर. के. नारायण के फेमस उपन्यास पर 'गाइड' फिल्म बनाने का फैसला किया, तो उस दौर में कई लोगों ने उन्हें पागल करार दिया था। लोगों का मानना था कि एक शादीशुदा महिला का प्रेमी के साथ रहने वाला मुद्दा भारतीय दर्शक स्वीकार नहीं करेंगे। लेकिन देव आनंद अपने फैसले पर अडिग रहे और जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसने सफलता के ने रिकॉर्ड बना दिए।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला