दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट 
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बॉसी लुक से एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

दीपिका पादुकोण शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। दीपिका अपनी ब्लैक कलर की लग्जरी गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बारे में ऐसी खबर आ रही थी कि संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट से उन्हें निकाल दिया है। इसी के कुछ समय बाद फिर से सोशल मीडिया पर खबर आने लगी कि एक्ट्रेस को ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली की फिल्म मिली है।

एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक पैरलल यूनिवर्स में सेट हाई ऑक्टेन ड्रामा होगी जिसमें अल्लू अर्जुन डबल रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इन सब खबरों के बाद एक्ट्रेस आज एयरपोर्ट पर धांसू अंदाज में पहुंचीं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

दीपिका पादुकोण शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दीपिका अपनी ब्लैक कलर की लग्जरी गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंची थी। उस दौरान एक्ट्रेस बॉसी लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के शॉर्ट टॉप के साथ डेनिम जींस पेयर की थी और ऊपर से उन्होंने एक बिग साइज लॉग ड्रेस भी पहनी हुई थी। साथ में व्हाइट स्नीकर्स भी पेयर किए थे।

दीपिका का ये सिंपल लुक काफी स्टनिंग लग रहा था। एक्ट्रेस ने अपने बालों का स्लीक बन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के सनग्लासेस और कलाई पर एक वॉच के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। दीपिका का लुक इतना प्यारा था कि पैप्स ने भी उनकी खूब फोटोज क्लिक कीं। दीपिका की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उनके सादगी भरे अंदाज पर फिदा हो रहे हैं। हालांकि दीपिका एयरपोर्ट से कहां से लिए रवाना हुई हैं ये अभी पता नहीं चल पाया है। कुछ फैंस का कहना है कि दीपिका भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप