रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणवीर सिंह का फैमिली अंदाज हुआ वायरल, कजिन की हल्दी में जमकर लगाए ठुमके, दुल्हन संग डांस का वीडियो छाया

Ranveer Singh Viral Video: रणवीर सिंह का अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की हल्दी सेरेमनी का वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह हरे कुर्ते में दुल्हन के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Ranveer Singh Cousin Wedding Dance: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में शानदार दौर से गुजर रहे रणवीर अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की हल्दी सेरेमनी में पूरे उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह हरे रंग का कुर्ता-पायजामा और सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। हल्दी समारोह के दौरान उन्होंने अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी के साथ जमकर डांस किया। दुल्हन भी खुशी से झूमती नजर आईं और दोनों ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बना दिया। वीडियो में रणवीर का जोश और ऊर्जा साफ दिखाई देती है। डांस के बाद उन्होंने अपनी कजिन को गले लगाकर शादी की शुभकामनाएं भी दीं।

गोवा में हुई थी फैमिली वेडिंग

जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह पिछले साल दिसंबर में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में आयोजित इस फैमिली वेडिंग में शामिल हुए थे। दूल्हे सम्राट ठाकरे की भी वीडियो में झलक देखने को मिलती है। हालांकि, इस वायरल क्लिप में दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी दुआ नजर नहीं आईं। इसके बावजूद रणवीर का अकेले परिवार के साथ खुलकर सेलिब्रेट करना सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस को पसंद आया रणवीर का फैमिली मोमेंट

वीडियो सामने आते ही फैंस ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ शुरू कर दी। कई लोगों ने उन्हें फैमिली मैन बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके एनर्जी लेवल और डांस की तारीफ की। रणवीर अक्सर अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इस वीडियो ने एक बार फिर उनकी यही छवि दर्शकों के सामने पेश कर दी है।

दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में कपल

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। इससे पहले उन्होंने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां