मनोरंजन

'दुआ पादुकोण सिंह' है रणवीर सिंह की बेटी का नाम, दीपिका ने साझा की बेटी की पहली तस्वीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। दीपिका पादुकोण ने बताया है कि दुआ मतलब प्रार्थना का जवाब होता है और इसलिए उसका नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' रखा गया है।

अनिल सिंह

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नामकरण हो गया है। दीपिका पादुकोण ने ऐलान किया है कि उनकी बेटी का नाम दुआ रखा गया है। दरअसल दुआ का मतलब होता है प्रार्थना का जवाब और एक्ट्रेस अपनी बेटी को प्रार्थना में मिला हुआ जवाब ही मानती हैन। यही कारण है कि उन्होंने बेटी का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' रखा है। साथ ही ऐक्ट्रेस ने बेटी की पहली तस्वीर भी साझा की है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को नन्ही परी ने जन्म लिया था। दीपिका की बेटी की तस्वीर देखने के लिए फैंस अब भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका ने अपने फैंस के लिए खुशखबरी दी है उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में फैंस के साथ साझा किया है। बेटी की पहली तस्वीर भी है, लेकिन इसमें बेटी का सिर्फ पैर ही नजर आ रहा है।

दीपिका ने बेटी का ना रखा, 'दुआ पादुकोण सिंह' तस्वीर देखकर यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि दिवाली के मौके पर बच्ची को सलवार कुर्ता पहनाया गया है और वह मां की गोद में लेटी हुई है। कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने लिखा है। 'दुआ पादुकोण सिंह', दुआ मतलब प्रार्थना और आगे उन्होंने लिखा है कि यह हमें प्रार्थना में मिला हुआ जवाब ही तो है। आगे यह भी लिखा है कि उनका दिल इस समय प्यार और जज्बात से भरा हुआ है।

दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। करीब 7 दिन बाद दीपिका पादुकोण की बेटी 2 महीने की हो जाएगी। लेकिन उससे पहले ही दीपिका पादुकोण ने बेटी का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' रखा है और उसे अपने फैंस के साथ साझा भी किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में अगर बात करें तो दोनों जल्दी अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि कल्कि की के वक्त दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थी और प्रेगनेंसी के साथ ही उन्होंने फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग में हिस्सा लिया था। फिलहाल दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की