अनुपम खेर और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Deepika Padukone Career: जब दीपिका पादुकोण को अनुपम खेर ने पकड़ाया झाड़ू, नौकरानी बनकर करना पड़ा था ये काम

Deepika Padukone Maid Role: दीपिका पादुकोण को एक्टिंग सिखाने के लिए अनुपम खेर ने उन्हें नौकरानी का रोल देकर झाड़ू लगाने का टास्क दिया था। बार-बार अभ्यास से परेशान दीपिका लगभग रोने वाली थीं।

सोनाली झा

Highlights

  • दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में आने से पहले अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में तीन महीने का कोर्स किया था।

  • फराह खान ने उन्हें शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए चुना था।

  • अनुपम ने एक्टिंग सुधारने के लिए उन्हें नौकरानी का किरदार निभाकर झाड़ू लगाने का टास्क दिया था।

Anupam Kher On Deepika Padukone Acting School: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्मों में कदम रखने से पहले दीपिका ने एक्टिंग की बारीकियां भी सीखी थीं।

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उनके एक्टिंग स्कूल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार क्लास में दीपिका को नौकरानी का किरदार निभाने के लिए दिया गया था। इस दौरान एक साधारण से टास्क को बार-बार करने की वजह से वह इतनी परेशान हो गई थीं कि उनकी आंखों में आंसू आने वाले थे।

तीन महीने तक अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में सीखी एक्टिंग

अनुपम खेर ने यह किस्सा गोवा में आयोजित IFFI 2026 के एक पैनल डिस्कशन के दौरान सुनाया। उन्होंने बताया कि फराह खान ने जब दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए चुना था, तब वह एक लोकप्रिय मॉडल थीं। फिल्मों में आने से पहले दीपिका ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' में तीन महीने का कोर्स किया था।

अनुपम खेर और दीपिका पादुकोण

अनुपम के मुताबिक, दीपिका एक पढ़े-लिखे परिवार से आती थीं और उनका मॉडलिंग बैकग्राउंड था। इस वजह से उनके हर काम में एक खास अंदाज और नजाकत नजर आती थी। यहां तक कि चाय का कप उठाने और चलने-फिरने में भी उनका मॉडलिंग वाला स्टाइल दिखाई देता था। अनुपम को लगता था कि इस वजह से उनकी एक्टिंग स्वाभाविक नहीं लग रही थी।

नौकरानी बनकर लगाना था झाड़ू

दीपिका की इस आदत को बदलने के लिए अनुपम खेर ने एक दिन उन्हें नौकरानी का किरदार निभाने का टास्क दिया। इसमें उन्हें सिर्फ फर्श पर झाड़ू लगानी थी। लेकिन दीपिका यह काम भी अपने मॉडलिंग वाले अंदाज और नजाकत के साथ कर रही थीं। यह देखकर अनुपम खेर ने अपने घर में काम करने वाली महिला को बुलाया और उनसे झाड़ू लगवाकर दिखाया। महिला ने बिल्कुल सामान्य तरीके से अपना काम किया।

दीपिका पादुकोण

बार-बार एक ही टास्क से परेशान हो गई थीं दीपिका

अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने दीपिका से साफ कह दिया था कि जब तक उनकी एक्टिंग वास्तविक नहीं लगेगी, तब तक उनसे यही एक्सरसाइज करवाई जाएगी। बार-बार एक ही काम करने से दीपिका शुरुआत में काफी परेशान हो गई थीं। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह लगभग रोने वाली थीं। हालांकि, दीपिका ने हार नहीं मानी और लगातार अभ्यास करती रहीं।

अनुपम खेर ने उस किरदार को बेहतर तरीके से निभाना सीख लिया। इसके बाद उन्होंने अनुपम खेर का शुक्रिया भी अदा किया। दीपिका ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज दीपिका की गिनती हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में होती है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा