दीपिका पादुकोण और इला अरुण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अगर प्रोफेशनल हो जाएं तो....8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस पर Deepika Padukone के पक्ष में उतरीं Ila Arun

Bollywood Women's Rights: राजस्थान के रामगढ़ शेखावाटी में आयोजित VHAH फेस्ट के 10वें संस्करण में ‘वूमन इन हेरिटेज’ थीम पर चर्चा हुई, जहां इला अरुण ने बॉलीवुड की महिलाओं के काम के घंटों पर राय रखी।

स्नेहा मौर्या

Vedaaranya Heritage and Healing Festival 2026: राजस्थान के ऐतिहासिक शहर रामगढ़ शेखावाटी में 22 से 26 जनवरी 2026 तक वेदारण्य हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल का 10वां संस्करण आयोजित किया गया। इस आयोजन को वीएचएएच फेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह महोत्सव संस्कृति, विरासत, कला और मानसिक-शारीरिक उपचार की अवधारणा को एक मंच पर लाने के लिए जाना जाता है।

कई संस्थाओं के सहयोग से हुआ आयोजन

दरअसल, इस फेस्टिवल का आयोजन श्रुति फाउंडेशन की यूनिट मोहर (रामगढ़ में विरासत और कला का संग्रहालय) द्वारा किया गया। इसमें यूनेस्को, आईएनटीएसी शेखावाटी चैप्टर, राजस्थान पर्यटन विभाग, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और एसडीएम मेमोरियल स्कूल, रामगढ़ का सहयोग रहा। शेखावाटी को भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध क्षेत्रों में गिना जाता है, जो संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए भी प्रसिद्ध रहा है।

रामगढ़ शेखावाटी का ऐतिहासिक महत्व

रामगढ़ शेखावाटी को कभी भारत का दूसरा काशी कहा जाता था। ऐतिहासिक रूप से यह शहर बेहद समृद्ध रहा है। साल 1900 में यहां की प्रति व्यक्ति आय को दुनिया में सबसे अधिक माना जाता था। इस महोत्सव को यूनेस्को, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, इंक्रेडिबल इंडिया और राजस्थान फाउंडेशन का समर्थन भी प्राप्त है।

‘Women in Heritage’ थीम पर हुई खास चर्चा

खास बात ये है कि इस वर्ष फेस्टिवल की थीम ‘Women in Heritage’ रखी गई थी। उद्घाटन सत्र में यूनेस्को का एक विशेष पैनल आयोजित हुआ था, जिसका नेतृत्व दक्षिण एशिया के यूनेस्को प्रमुख टिम कर्टिस ने किया और संचालन डॉ. अलका पांडे ने किया। इस पैनल में राजकोट की महारानी रानीसा कादंबरी जडेजा, मशहूर संगीतकार और अभिनेत्री इला अरुण, लेखिका व रंगमंच कलाकार डॉ. रमा पांडे सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुई थीं।

8 घंटे की शिफ्ट पर इला अरुण का बयान

वहीं, महोत्सव के दौरान इला अरुण ने बॉलीवुड में महिलाओं के अधिकारों और काम के घंटों पर भी खुलकर अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने बातचीत में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बात की और इस दौरान इला ने कहा कि समय पर काम खत्म करना और प्रोफेशनल होना बेहद जरूरी है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने जोर दिया कि आराम सभी के लिए आवश्यक है और सही टाइम मैनेजमेंट से काम का बोझ कम किया जा सकता है।

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर