दीपिक कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ को हुई गंभीर बीमारी, लिवर में मिला ट्यूमर; पति शोएब इब्राहिम बोले- प्लीज दुआ करें

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को हर अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में शोएब ने अपने नए व्लॉग में बताया कि दीपिका की तबीयत खराब है। उनके लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है और वो भी काफी बड़ा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भले ही अब छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। पति शोएब इब्राहिम के साथ उनकी फैमिली व्लॉगिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन अब एक चिंताजनक खबर ने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है।

दरअसल, शोएब ने हाल ही में अपने व्लॉग में दीपिका की तबीयत को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। शोएब ने बताया कि दीपिका पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थीं। शुरुआत में इसे मामूली दर्द समझा गया, लेकिन दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया गया। कुछ ब्लड टेस्ट करवाने के बाद इंफेक्शन की बात सामने आई।

दीपिका कक्कड़ के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर

इसके बाद जब सीटी स्कैन हुआ तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में एक बड़ा ट्यूमर है, जो टेनिस बॉल के साइज का है। इस खबर ने शोएब और पूरे परिवार को झकझोर दिया। शोएब ने कहा कि जब रिपोर्ट आई तो सबसे बड़ा डर यही था कि कहीं ये ट्यूमर कैंसर में न बदल जाए। फिलहाल राहत की बात ये है कि अब तक की रिपोर्ट्स में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन अभी और टेस्ट बाकी हैं।

शोएब ने व्लॉग में सबसे बड़ी चिंता अपने बेटे को लेकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब भी सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग करता है और उसने अब तक बाहर का दूध नहीं पिया है। ऐसे में जब दीपिका को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा तो बच्चे की देखभाल और उसकी आदतें कैसे मैनेज होंगी, यह सोचकर दीपिका भी बेहद परेशान हैं।

साल 2018 में कपल ने रचाई थी शादी

आखिरी में शोएब ने सभी से दीपिका की सलामती के लिए दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा कहा कि “अगर आप हमें पसंद नहीं भी करते हैं, तब भी प्लीज दीपिका के लिए दुआ करें।” आपको बता दें, 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका कक्कड़ की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई और इसके बाद दोनों ने साल 2018 में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। उन्होंने 2023 में अपने पहले बच्चे, बेटे रुहान का स्वागत किया।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी