मनोरंजन

इस वजह से जायरा वसीम ने हमेशा-हमेशा के लिए बॉलीवुड को कहा अलविदा

उज्वला धारपवार

'Dangal' fame Zaira Wasim says goodbye to Bollywood : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) का आज आज जन्मदिन है। जायरा का जन्म 23 अक्तूबर 2000 को श्रीनगर में हुआ था। अभिनेत्री के पिता का नाम ज़ाहिद वसीम और मां का नाम जर्का वसीम है। वसीम ने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनकी खूबसूरती और उनके बेहतरीन अभिनय की हमेशा ही तारीफ हुई है। लेकिन एक दिन जब अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा करने का ऐलान किया तब उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग हैरान हो गए थे। 

जायरा वसीम ने एक लंबा पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा करने की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि वह अपने धर्म के लिए फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह रही है। मैं अभिनय की दुनिया से बिलकुल भी खुश नहीं हूं। इंडस्ट्री ने मुझे नाम और शौहरत तो दी लेकिन इमान और अल्लाह से मेरा रिश्ता खराब कर दिया। मैं अब धर्म की राह पर चलना चाहती हूं। अपना समय अल्लाह को देना चाहती हूं। इस लिए मैं फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हूं। ‘ 

फिल्म ‘दंगल’ में जायरा वसीम गीता फ़ोगाट के किरदार में दिखाई दी थी। यह फिल्म सुपरहिट होने के बाद जायरा ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में दिखाई दी। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। अभिनेत्री ने इसके बाद ‘स्काई इज़ पिंक’ साइन की। यह फिल्म जायरा वसीम की आखिरी फिल्म साबित हुई। 

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट