UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

UPSC Mains Result Download: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC Mains के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। अब अंतिम व इंटरव्यू राउंड के लिए कुल 2,526 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
UPSC Interview Round 2026
UPSC CSE Mains Result जारीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • UPSC ने Mains 2026 के रिजल्ट का ऐलान किया

  • इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन

  • 11 नवंबर से 25 नवंबर तक इंटरव्यू राउंड के फॉर्म भर सकेंगे

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से भर सकेंगे फॉर्म

UPSC Interview Round Form Filling: लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। दरअसल, गुरुवार 5 नवंबर को यूपीएससी ने मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

जिसके बाद अब चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू राउंड के लिए अब अभ्यर्थी 11 नवंबर से 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Interview Round 2026 के लिए ऐसे भरे फॉर्म

इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 11 नवंबर से फॉर्म भरना है। इंटरव्यू राउंड से पहले DAF-2 (Detailed Application Form-2) भरने की प्रक्रिया पूरी करनी है। आज हम आपको बताएंगे कि ये DAF-2 फॉर्म कैसे भरे जा सकते हैं-

  • सबसे पहले आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) या क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

  • इसके बाद DAF-2 लिंक चुनें।

  • 'DAF-2 for Civil Services (Main) Examination, 2026' लिंक पर क्लिक करें।

  • यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, सेवा प्राथमिकता और कैडर प्राथमिकता भरें

  • भरते वक्त ध्यान रखें कि इनमें बदलाव संभव नहीं होता, इसलिए इसे बहुत सावधानी से भरें और सबमिट करें।

  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे प्रमाण पत्र, स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर तय साइज के अनुसार अपलोड करें।

  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSC CSE Mains Result ऐसे चेक करें

  • UPSC CSE Mains Result चेक करने के लिए आप संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • 'Written Results' सेक्शन पर क्लिक करें

  • 'Civil Services (Main) Examination, 2026 के रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें

  • जिसके बाद स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम की PDF सूची खुलेगी।

  • PDF फाइल में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें।

  • यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित हुए हैं।

  • अब रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।