दलजीत कौर, शालीन भनोट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दलजीत कौर का एक्स हसबैंड शालीन भनोट पर फूटा गुस्सा, एक्टर नहीं उठा रहे बेटे की जिम्मेदारी!

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने हाल ही में अपने एक्स हसबैंड शालीन भनोट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टर ने कई साल से बेटे से दूरी बनाई है, जिसकी वजह से वो खालीपन महसूस कर रहा है।

स्नेहा मौर्या

Dalljiet Kaur Ex Husband Shalin Bhanot: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हसबैंड और एक्टर शालीन भनोट पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। दलजीत का कहना है कि शालीन पिछले कई सालों से अपने बेटे जेडन से दूरी बनाए हुए हैं और इस वजह से बच्चा मानसिक तौर पर खालीपन महसूस कर रहा है।

दलजीत कौर ने एक इंटरव्यू में कहा "एक पल आप वहां होते हैं और अगले ही पल गायब हो जाते हैं। ये बहुत शॉकिंग है। जब खुद को सुधारने का समय आया तो वो गायब हो गए। मुझसे नहीं, बल्कि अपने बेटे से। जेडन ने उस खालीपन में उन्हें ढूंढा और किसी भी बच्चे को ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि उनकी दूसरी शादी टूटने के बाद शालीन ने भी जेडन की जिंदगी से दूरी बना ली। "ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि हमारे बेटे पर पड़ने वाले असर के बारे में है। जेडन एक खालीपन में रह गया है, जहां वो अपने पिता की मौजूदगी की तलाश कर रहा है। मैंने हमेशा शालीन को सम्मान दिया है, लेकिन अब 9 साल बाद वह गायब हो गए हैं। जेडन को अब उस खालीपन के साथ ही जीना होगा।"

दलजीत और शालीन की लव स्टोरी

दलजीत कौर और शालीन भनोट की मुलाकात टीवी शो ‘कुलवधू’ के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कपल ने साल 2009 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक बेटे जेडन के माता-पिता बने। हालांकि कुछ साल बाद रिश्ते में खटास आ गई और दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया।

एक्ट्रेस की दूसरी शादी भी टूटी

तलाक के बाद दलजीत कौर ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों अलग हो गए। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अकेले अपने बेटे जेडन की परवरिश कर रही हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?