क्राइम पेट्रोल के साथ अनूप सोनी की वापसी 
मनोरंजन

Crime Petrol Comeback: नई मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रहे हैं अनूप सोनी, क्राइम पेट्रोल की होगी वापसी

Crime Petrol Comeback: सोनी टीवी के क्राइम सीरीज 'क्राइम पेट्रोल' नए सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। अनूप सोनी एक बार फिर लोगों को सावधान और सतर्क करते नजर आएंगे।

अनिल सिंह

Crime Petrol Comeback: क्राइम पेट्रोल सीरीज ने अनूप सोनी की करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया। अनूप सोनी घर-घर में लोगों को सतर्क करने वाला चेहरा बन गए थे। क्राइम पेट्रोल सोनी टीवी पर वापसी करने वाला है। 26 नए मर्डर मिस्ट्री के साथ क्राइम पेट्रोल की वापसी होगी। दावा किया गया है कि यह सबसे मुश्किल और दिल दहला देने वाली मडर मिस्ट्रीज है, जो दर्शकों के दिमाग को पूरी तरह से हिला कर रख देगी।

शो की वापसी को लेकर खुद अनूप सोनी ने बताया है कि क्राइम पेट्रोल की कहानी हमेशा दर्शकों को रोमांचित करती है और यह हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा टीवी सीरियल रहा है। नया सीजन दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है, क्योंकि हर एपीसोड में सस्पेंस अपने चरम पर होगा। वास्तविक घटनाओं पर आधारित जटिल हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और अपराधी को बेनकाब करने की कोशिश ताजा सीरीज में की गई है।

अनूप सोनी ने आगे कहा कि इस शो के लिए मुझे दोबारा चुना गया, इसके लिए मुझे बेहद खुशी है। दर्शकों के साथ जुड़ने का मौका हमेशा ही कलाकार के लिए सौभाग्य की बात होती है। मुझे पूरा यकीन है कि क्राइम पेट्रोल को पहले दर्शकों का जितना प्यार मिलता था अब भी उतना ही लोगों से प्यार देंगे और इसे पसंद करेंगे। सोनी टीवी का क्राइम सीरीज क्राइम पेट्रोल टीवी पर कब प्रस्तावित होगा, इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया गया है कि जल्द ही क्राइम पेट्रोल की वापसी होने वाली है। इस खबर को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह भी देखने को मिल रहा है। यह कहा जा सकता है कि दर्शक शो की रिलीज डेट जन के लिए उत्सुक हो गए हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z