प्रिटी लिटल बेबी सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

63 साल पुराना गाना Pretty Little Baby सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड, सिंगर कभी रच चुकी हैं इतिहास

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक गाना खूब वायरल हो रहा है। जिस पर सेलिब्रिटीज से लेकर इन्फ्लुएंसर्स जमकर रील्स बना रहे हैं। यह गाना 63 साल पुराना है और इसका नाम प्रिटी लिटल बेबी है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सिंगर कौन हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: सोशल मीडिया की दुनिया में कोई ट्रेंड कब वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों एक 63 साल पुराना इंग्लिश गाना “प्रिटी लिटल बेबी” इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। यह गाना साल 1962 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज फिर से लोगों की जुबान पर आ चुका है। खासकर इंस्टाग्राम पर लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और सेलिब्रिटीज से लेकर आम यूजर्स तक हर कोई इसके रोमांटिक टोन पर थिरकता नजर आ रहा है।

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर से लेकर रियलिटी शो फेम आयशा खान तक, कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर कर चुके हैं। “प्रिटी लिटल बेबी” का यह अचानक हुआ रिवाइवल लोगों के बीच नॉस्टेल्जिया का एक खूबसूरत जरिया बन गया है।

कौन हैं प्रिटी लिटल बेबी की सिंगर? शायद बहुत कम लोगों को पता हो कि इस गाने को गाया है अमेरिकी गायिका कोनी फ्रांसिस ने, जिनका असली नाम कॉन्सेटा रोजा मारिया फ्रैंकोनेरो है। 1950 और 1960 के दशक में कोनी फ्रांसिस अमेरिका की टॉप फीमेल सिंगर हुआ करती थीं। उन्होंने 30 के दशक में गाने शुरू किए और उनके करियर ने नौ दशकों तक दुनिया को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध किया। 1960 में उनका गाना “एवरीबडीज समबडीज फूल चार्ट” बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में नंबर 1 पर रहा था।

आपको बता दें, कोनी फ्रांसिस वो पहली महिला थीं जिन्होंने बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में टाइट हासिल किया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 200 मिलियन रिकॉर्ड्स दुनियाभर में बेचे। हालांकि 2018 में उन्होंने संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन “प्रिटी लिटल बेबी” जैसे गानों की बदौलत आज भी वो दिलों में बसी हुई हैं।

लाखों लोगों के दिलों को छू रहा ये गाना

खास बात यह है कि कोनी फ्रांसिस खुद इस गाने को भूल चुकी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें बताया गया कि यह गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है, तो उन्होंने दोबारा इसे सुनकर याद किया। कोनी ने कहा, “मुझे यह गाना याद नहीं था, मुझे दोबारा सुनना पड़ा। सोचकर अच्छा लगता है कि 63 साल पहले रिकॉर्ड किया गया मेरा गाना आज भी लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है। यह एक अद्भुत एहसास है।”

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन