शाहिद कपूर ने कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा 'कॉकटेल 2' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार

Shahid Kapoor Cocktail 2 Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' ने अपने दूसरे सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी है। फिल्म ने वर्किंग डे में 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यति सिंह

Cocktail 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' लगातार अपनी चमक बिखेर रही है। जून के महीने में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। हालांकि, सिनेमाघरों में इस समय अक्षय कुमार की बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का जबरदस्त तूफान चल रहा है, जिसने बाकी फिल्मों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

इस बड़े इम्तिहान के बावजूद शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हार नहीं मानी और मंडे टेस्ट में खुद को साबित करके दिखाया है। फिल्म ने वर्किंग डे होने के बाद भी लगभग 1.75 करोड़ रुपये का शानदार नेट बिजनेस करके ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया है, जिससे मेकर्स के चेहरे खिल गए हैं।

दूसरे सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार

फिल्म 'कॉकटेल 2' ने अपने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये के भारी कलेक्शन के साथ धमाकेदार एंट्री मारी। अब 11 दिनों के सफर के बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 84.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म जिस सधे हुए अंदाज में आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्द 100 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो जाएगी।

बड़ी फिल्मों से सीधे टकराई कहानी

शाहिद कपूर की इस फिल्म 'कॉकटेल 2'  के लिए बॉक्स ऑफिस का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसे रिलीज के पहले दिन से ही चौतरफा मुकाबले का सामना करना पड़ा है। सिनेमाघरों में इसका क्लैश वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', राम चरण की 'पेड्डी', बॉबी देओल की 'बंदर', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' जैसी बड़ी फिल्मों से हुआ।

इसके अलावा सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' और हाल ही में  रिलीज 'वेलकम टू द जंगल' की वजह से स्क्रीन्स भी काफी बंट गईं। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी फिल्म का डटे रहना इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।

एक समय ऐसा था जब सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जोड़ी ने युवाओं के दिलों पर राज किया था। अब करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहिद कपूर ने कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ मिलकर उस जादू को दोबारा पर्दे पर जिंदा किया है।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!