चंकी पांडे (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: चंकी पांडे को इन फिल्मों से मिली पहचान, डायलॉग डिलीवरी ने बनाया फैंस का फेवरेट

Chunky Panday Birthday: एक्टर चंकी पांडे ने 1987 में फिल्म आग ही आग से डेब्यू किया और तेजाब जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। मजेदार डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया।

सोनाली झा

Chunky Panday Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। चंकी पांडे का जन्म 26 सितंबर 1962 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम सुयश पांडे है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वे चंकी के नाम से मशहूर हो गए। इंडस्ट्री में अपने मजेदार अंदाज और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर चंकी पांडे ने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें असली पहचान कुछ खास फिल्मों और किरदारों से मिली।

बहुत कम लोग जानते हैं कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1998 में पत्नी भावना पांडे से शादी की। चंकी और भावना की दो बेटियां अनन्या पांडे और अलाना पांडे हैं। चंकी अक्सर अपनी बेटियों के साथ इवेंट्स और त्योहारों में नजर आते हैं। चंकी पांडे ने 1987 में फिल्म ‘आग ही आग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाई। चंकी ने सिर्फ हिंदी सिनेमा तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि बांग्लादेशी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।

मजेदार किरदारों से मिली पहचान

चंकी पांडे की प्रमुख फिल्मों में ‘तेजाब’, ‘बुलेट राजा’, ‘साहो’, ‘बेगम जान’, ‘डॉन’ और सबसे ज्यादा पॉपुलर ‘हाउसफुल’ सीरीज शामिल है। खासकर ‘आखिरी पास्ता’ का किरदार और उनका डायलॉग बोलने का स्टाइल दर्शकों को खूब गुदगुदाता है। चंकी पांडे को हमेशा से उनके कॉमिक रोल्स के लिए पसंद किया गया है। ‘बाबा थ्री जी’, ‘आखिरी पास्ता’, और ‘राना जंग बहादुर’ जैसे किरदारों ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना दिया। हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी में उनका मजेदार अंदाज अब भी फैंस को हंसने पर मजबूर करता है।

अवॉर्ड्स और सम्मान

बड़े पर्दे के अलावा उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया। साल 2020 में ‘अभय’, 2022 में ‘बेक्ड सीजन 3’, और 2023 में ‘पॉप कौन’ में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। जल्द ही वे ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आने वाले हैं। चंकी पांडे को उनके अभिनय के लिए कई बार अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। फिल्म ‘तेजाब’ के लिए उन्हें 1988 में फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नामांकित किया गया। 2007 में आईफा अवॉर्ड्स में ‘अपना सपना मनी मनी’ के लिए भी उन्हें नॉमिनेशन मिला। वहीं ‘हाउसफुल 2’ के लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड नॉमिनेशन मिला।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा