चिरंजीवी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

47 साल पहले पहली बार कैमरे के सामने खड़े हुए थे चिरंजीवी, याद कर बोले- वो दिन आज भी सपने जैसा

Chiranjeevi 47 Years In Cinema: चिरंजीवी ने अभिनय करियर के 47 साल पूरे होने पर भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने 11 फरवरी 1979 को ‘पुनाधिरल्लू’ के लिए पहली बार कैमरे के सामने खड़े होने के पल को याद किया।

सोनाली झा

Chiranjeevi Debut Film Punadhirallu: साउथ सिनेमा के मेगास्टार और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अपने अभिनय करियर के 47 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उस खास दिन को याद किया, जब पहली बार कैमरे के सामने खड़े हुए थे। इस सुनहरे सफर को उन्होंने ‘चंदामामा की कहानी’ जैसा खूबसूरत बताया और फिल्ममेकर्स व प्रशंसकों का दिल से आभार जताया।

चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर साल 1979 की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जो उनकी फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’ के सेट की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज से 47 साल पहले, 11 फरवरी को मैं पहली बार अपनी फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’ के लिए कैमरे के सामने खड़ा हुआ था। वह मेरी जिंदगी का अविस्मरणीय दिन था।

चंदामामा की कहानी

चिरंजीवी ने आगे लिखा कि उस दिन जो उत्साह, घबराहट, जिम्मेदारी और खुशी उन्होंने महसूस की, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्हें आज भी ऐसा लगता है जैसे वह पल कल की ही बात हो। अपने अनुभव की तुलना उन्होंने ‘चंदामामा की कहानी’ से करते हुए कहा कि वह सफर किसी सपने के सच होने जैसा था। चिरंजीवी ने इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक गुडापति राजकुमार और निर्माता क्रांति कुमार का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया और पहला अवसर दिया।

चिरंजीवी का अभिनय करियर

चिरंजीवी ने कहा कि उन्हीं के विश्वास ने उनके अभिनय करियर की मजबूत नींव रखी। साथ ही, उन्होंने अपने प्रशंसकों का भी दिल से आभार व्यक्त किया। चिरंजीवी ने लिखा कि उस दिन से लेकर आज तक जिन दर्शकों ने मुझे प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, मैं उनका सदैव ऋणी रहूंगा। गौरतलब है कि ‘पुनाधिरल्लू’ 1979 में रिलीज हुई थी और इसे काफी सराहना मिली थी।

पुनाधिरल्लू को मिला था नंदी अवॉर्ड

पुनाधिरल्लू को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नंदी अवॉर्ड मिला था। हालांकि यह चिरंजीवी की पहली शूट की गई फिल्म थी, लेकिन उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘प्रणाम खरीदु’ रही। चार दशक से अधिक लंबे करियर में चिरंजीवी ने सैकड़ों फिल्मों में काम कर खुद को भारतीय सिनेमा का एक प्रतिष्ठित नाम बना लिया है। 47 साल बाद भी उनका वही जुनून और ऊर्जा आज की पीढ़ी को प्रेरित करती है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज