छठी मैया का पहला फिल्मी गीत  (सौ. Youtube)
मनोरंजन

छठी मैया का पहला फिल्मी गीत किसने गाया था? जानें 60 साल पुरानी फिल्म भैया और हेलेन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Chhath Puja First Film Song: छठ महापर्व की झलक पहली बार 1961 की मगही फिल्म भैया में दिखाई गई थी। फिल्म में छठी मैया पर आधारित गीत सुपवे नरियरवे को ऊषा मंगेशकर ने आवाज दी थी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • 1961 की मगही फिल्म 'भैया' में पहली बार दिखी छठ पूजा

  • ऊषा मंगेशकर ने गाया था छठी मैया का गीत

  • चित्रगुप्त के संगीत से सजा था 'सुपवे नरियरवे'

Chhath Puja First Film Song Bhaiya Movie: दिवाली का त्योहार खत्म होते ही उत्तर प्रदेश-बिहार में छठ महापर्व की जोरों से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। खास तौर पर बिहार में इस त्योहार की रौनक देखते ही बनती है।

छठी मैया के पारंपारिक गीतों के बिना छठ पर्व अधूरा सा लगता है। बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा समेत कई लोकगायकों के आवाज से आज भी छठ के घाट गूंज उठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ पूजा को सबसे पहले किस फिल्म में दिखाया गया था?

फिल्म भैया में पहली बार बड़े पर्दे पर दिखी थी छठ महापूजा

साल 1961 में रिलीज हुई मगही फिल्म भैया में पहली बार छठी मैया पर आधारित छठगीत सुनाया गया था। इस फिल्म को फणी मजूमदार ने डायरेक्ट किया था। कुछ जगह इस फिल्म का नाम भैयाजी भी लिखा मिलता है। इस फिल्म में तरुण बोस ने मुख्य रोल अदा किया था। इसके अलावा विजेता चौधरी, शुभा खोटे और अचला सचदेव जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आई थीं। खास बात यह है कि फिल्म में दिग्गज डांसर और एक्ट्रेस हेलेन भी शामिल थीं।

फिल्म भैया ब्लैक एंड व्हाइट थी और इसमें बिहार की संस्कृति और परंपराओं को दिखाया गया था। इसी फिल्म में छठ पूजा का सीन भी शामिल किया गया, जिसमें छठी मैया की आराधना और पर्व की धार्मिक भावना को पर्दे पर उतारा गया।

ऊषा मंगेशकर ने गाया था छठी मैया का गाना

फिल्म भैया में छठ पूजा के दौरान गाया गया गीत सुपवे नरियरवे खास आकर्षण था। इस गीत को सिंगर ऊषा मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। इसका संगीत चित्रगुप्त ने तैयार किया था, जबकि गीत के बोल विद्यावाशिनी देवी और प्रेम धवन ने लिखे थे।

यह गीत छठ महापर्व की लोकपरंपरा और भक्ति भाव को सिनेमा के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने की शुरुआती कोशिशों में से एक माना जाता है। आज भी छठ के पारंपरिक गीतों की चर्चा में इस फिल्म और इसके गीत का जिक्र किया जाता है।

फिल्म में दिखाई गई थी बिहार की संस्कृति

60 के दशक में इंडियन सिनेमा में अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रीय संस्कृतियों को जगह मिल रही थी। ऐसे दौर में मगही फिल्म भैया ने बिहार की लोकपरंपराओं और छठ महापर्व को बड़े पर्दे पर दिखाया। फिल्म का छठ गीत गया में फिल्माए जाने की जानकारी भी मिलती है।

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा