आशा पारेख, हेलेन और वहीदा रहमान की पहाड़ों में छुट्टियां, दशकों पुरानी दोस्ती की खूबसूरत झलक आई सामने

Asha Parekh Waheeda Rehman Helen Friendship: आशा पारेख इन दिनों वहीदा रहमान और हेलेन के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने दोस्तों संग तस्वीर शेयर की। तीनों की दोस्ती दशकों पुरानी है।
Asha Parekh Waheeda Rehman Helen Friendship
आशा पारेख, हेलेन और वहीदा रहमान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Asha Parekh, Waheeda Rehman And Helen Vacation: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियां आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन इन दिनों शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में वक्त बिता रही हैं। तीनों की दोस्ती लंबे समय से बॉलीवुड में चर्चा का विषय रही है। हाल ही में आशा पारेख ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की एक प्यारी तस्वीर शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई।

आशा पारेख ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह वहीदा रहमान और हेलेन के साथ गर्मजोशी से बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि वह अपने प्रिय दोस्तों हेलेन और वहीदा रहमान के साथ पहाड़ों में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ यात्रा करना और उनके साथ अच्छा समय बिताना हमेशा खास लगता है। तीनों अभिनेत्रियों की यह तस्वीर सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई।

बॉलीवुड की गोल्डन गर्ल्स है यह दोस्ती

आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन की दोस्ती को हिंदी सिनेमा की सबसे पुरानी और खूबसूरत दोस्तियों में गिना जाता है। तीनों को अक्सर बॉलीवुड की 'गोल्डन गर्ल्स' भी कहा जाता है। खास बात यह है कि अपने करियर के दौरान तीनों ही अपने-अपने समय की चर्चित अभिनेत्रियां थीं, लेकिन उनके रिश्ते में कभी प्रतिस्पर्धा या ईर्ष्या हावी नहीं हुई।

Asha Parekh Waheeda Rehman Helen Friendship
सिमी गरेवाल ने विनोद खन्ना को याद कर शेयर की पुरानी याद, बोलीं- को-स्टार ही नहीं मेरे पड़ोसी और दोस्त भी थे

आशा पारेख, हेलेन और वहीदा रहमान का करियर

आशा पारेख, हेलेन और वहीदा रहमान को साथ में घूमना, डिनर करना, गेट-टुगेदर और विदेश यात्राओं पर जाना पसंद है। सोशल मीडिया पर भी उनकी साथ की तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस का ध्यान खींचते हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इतने लंबे फिल्मी करियर के बावजूद तीनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।

मुश्किल दौर में भी बनीं एक-दूसरे की ताकत

आशा पारेख और वहीदा रहमान-हेलेन की दोस्ती सिर्फ घूमने-फिरने और खुशियां बांटने तक सीमित नहीं रही है। आशा पारेख अपने कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि जिंदगी के मुश्किल दौर में दोनों दोस्तों ने उनका साथ दिया। जब आशा पारेख अकेलेपन और डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थीं, तब वहीदा रहमान और हेलेन उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने आशा को यह महसूस कराया कि वह अकेली नहीं हैं। इस खास महिला मंडली में सायरा बानो और दिवंगत शम्मी आंटी भी शामिल रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com