मनोज तिवारी का छठ सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सात ही घोड़ा से लेकर दउरा लिहलीं सजाय तक छठ पूजा पर सुने मनोज तिवारी के गाने, हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Chhath Puja Song: छठ महापर्व 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी भक्तिमय माहौल बनाना चाहते हैं, तो मनोज तिवारी के गाने सुन सकते हैं।

स्नेहा मौर्या

Manoj Tiwari Chhath Puja Song: इस साल छठ महापर्व 25 अक्टूबर 2025, शनिवार से शुरू हो रहा है और 28 अक्टूबर, मंगलवार तक चलने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस पवित्र अवसर पर छठी मैया के गीतों का विशेष महत्व है, जिन्हें श्रद्धालु घाटों और घरों में सुनते और गाते हैं। अगर आप भी इस छठ पर भक्तिमय माहौल बनाना चाहते हैं, तो भोजपुरी सुपरस्टार और लोक गायक मनोज तिवारी का गाना सुन सकते हैं...

दरअसल, सात ही घोड़ा के से लेकर दउरा लिहलीं सजाय तक आपकी प्लेलिस्ट में शामिल सकते हैं। हालांकि, मनोज तिवारी ने इस साल छठ पर्व के अवसर पर अपने फैंस के लिए रिलीज किया है। गीत में मनोज तिवारी को अपने परिवार के साथ श्रद्धा और प्रेम के साथ दउरा सजाते हुए दिखाया गया है। गीत के बोल आर.आर. पंकज ने लिखे हैं, जबकि वीडियो में रक्षा गुप्ता और स्वैगी सिंह राजपूत अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

मनोज तिवारी का छठ सॉन्ग

गीत की खासियत मनोज तिवारी की गूंजती आवाज और भक्तिपूर्ण अंदाज है, जिसने इसे और भी आकर्षक बना दिया है। जैसे ही यह गीत रिलीज हुआ, फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। रिलीज के महज 5 घंटे में गीत ने 1.70 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए, और दर्शकों ने इसे असली छठ का माहौल बनाने वाला बताया।

छठ पूजा के दौरान यह गीत घरों और घाटों में गूंजेगा और भक्तिमय माहौल को और प्रगाढ़ करेगा। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में छठ के भक्ति गीतों की धूम रहेगी। इस गीत को सुनकर श्रद्धालु छठी मैया के जयकारों में शामिल होकर पर्व की भक्ति और आनंद का अनुभव कर सकते हैं।

भक्तिभय में डूबे फैंस

अगर आप इस छठ पूजा को खास बनाना चाहते हैं और अपने घर या घाट पर माहौल को पवित्र और भक्तिपूर्ण बनाना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में मनोज तिवारी का नया गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ जरूर जोड़ें। यह गीत न सिर्फ भक्ति से भरपूर है, बल्कि छठ महापर्व के उत्सव और सांस्कृतिक रंग को भी पूरी तरह जीवंत कर देता है। फिलहाल इस छठ, सूर्य देव और छठी मैया के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए मनोज तिवारी के इस गीत के साथ भक्ति और उत्साह का आनंद लें।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान