विक्की कौशल की छावा को कैसा मिला फर्स्ट रिव्यू  
मनोरंजन

क्या 2025 में बॉलीवुड से हिट फिल्मों के सूखे को खत्म करेगी विक्की कौशल की छावा? कैसा है फर्स्ट रिव्यू

2025 में रिलीज हुई सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई है। विक्की कौशल की छावा फिल्म से दर्शकों, आलोचकों और फिल्म मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों का सूखा खत्म करती है या नहीं।

अनिल सिंह

Chhaava First Review: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' कल यानी 14 फरवरी रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फर्स्ट रिव्यू सामने आया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म का रिव्यू दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म के बारे में क्या कुछ कहा, साल 2025 में अब तक रिलीज हुई सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई है। अब तक आठ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। सभी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। इस बीच छावा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। सवाल पूछा जा रहा है कि क्या विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों के सुख को खत्म कर पाएगी।

तरण आदर्श ने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म को साढ़े चार स्टार दिया है। ऐसे में अंदाजा लगाना कठिन नहीं है की फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद अच्छा है। और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। विक्की कौशल की फिल्म छावा के एडवांस बुकिंग की अगर बात करें तो इसकी एडवांस बुकिंग का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है ऐसे में फिल्म को लेकर बेहतरीन दर्शन की उम्मीद की जा रही है।

विक्की कौशल की फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आखिरी मुगल सम्राट औरंगजेब के साथ छत्रपति संभाजी के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका भी अहम भूमिका में नजर आ रही है। जबकि औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना के किरदार को भी काफी पसंद किया गया। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करेगी और 2025 में हिट फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म होगा।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात