Rajinikanth vs Vijay Thalapathy Fans Fight: दो गुटों के फैंस के बीच टकराव में रजनीकांत का एक्शन

रजनीकांत और थलपति विजय के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। मामले को बिगड़ता देख रजनीकांत की टीम की तरफ से आधिकारिक बयान दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Rajinikanth vs Vijay Thalapathy Fans Fight Rajinikanth vs Vijay Thalapathy Fans Fight
रजनीकांत और थलपति विजय के फैंस के बीच विवाद में रजनीकांत का एक्शन
Published on
Updated on

Rajinikanth vs Vijay Thalapathy: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और थलपति विजय के फैंस के बीच विवाद हो गया है। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। इसके बाद अब रजनीकांत की टीम की तरफ से विजय के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की गई है। टीम ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया है कि किसी भी साथी एक्टर के बारे में नकारात्मक टिप्पणी पसंद नहीं है। दो कलाकारों के फैंस के बीच जब विवाद होता है तो दोनों ही कलाकार इसमें अपने को मुश्किल में पाते हैं और इसका ताजा उदाहरण रजनीकांत और विजय के फैंस के बीच हुआ विवाद है।

रजनीकांत और विजय के फैंस के बीच विवाद तब पैदा हुआ जब रजनीकांत के एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसी टिप्पणी के बीच रजनीकांत के एक फैन ने यह तक कह दिया की विजय को अंडों से मारना चाहिए। इसके बाद विजय के फैंस भी भड़क गए और दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध शुरू हो गया था। अब इस मामले को शांत करने के लिए रजनीकांत की टीम की तरफ से बयान सामने आया है।

रजनीकांत की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि वह साथी कलाकार के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हैं। टीम की तरफ से यह कहा गया कि बयान स्वीकार करने लायक नहीं है और यह रजनीकांत के फैंस की मर्यादाओं के खिलाफ है। आगे यह भी कहा गया है कि इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को बार-बार शेयर करने से सिर्फ विवाद बढ़ेगा। सोशल मीडिया नेटवर्क को भी इस की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस तरह के विवाद को रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए। बयान में आगे लिखा है कि सिनेमा का मकसद लोगों को जोड़ना है लोगों को अलग करना नहीं है। रजनीकांत और विजय दोनों के फैंस के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद होते रहता है। लेकिन दोनों ही कलाकारों ने कभी भी आपस में ना ही सीधी स्पर्धा की है और ना ही किसी भी विवाद में फंसे हैं। दोनों का आपसी रिश्ता बेहतर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com