चारू असोपा राजीव सेन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

चारू असोपा-राजीव सेन की नजदीकियों ने फिर मचाया बवाल, प्यार भरे पोस्ट पर भड़के यूजर्स बोले- ये कैसा ड्रामा?

Charu Asopa Clothing Brand: चारू असोपा ने अपने क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च पर एक्स-हस्बैंड राजीव सेन को बुलाया। तस्वीरें शेयर करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

स्नेहा मौर्या

Charu Asopa Rajeev Sen Together Again: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल कदम है। चारू ने हाल ही में अपने नए क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की, जिसकी लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड राजीव सेन और उनकी मां को भी इनवाइट किया।

ब्रांड लॉन्च के मौके पर चारू असोपा ने रिबन कटवाने की जिम्मेदारी राजीव सेन को दी। इस खास पल का वीडियो और तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पोस्ट में चारू ने लिखा कि इस खास दिन पर राजीव और उनकी मां का साथ उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने उनके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद भी जताया।

चारू असोपा के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

जहां कुछ फैंस ने इस पहल को मैच्योरिटी बताया और दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स इस पर भड़क गए। लोगों ने सवाल उठाए कि अगर दोनों के बीच सब कुछ इतना ठीक है, तो फिर तलाक क्यों हुआ? कुछ ने इसे “ड्रामा” करार दिया, तो कुछ ने कहा कि दोनों को अपने रिश्ते को लेकर साफ रुख अपनाना चाहिए। कई कमेंट्स में यूजर्स ने यहां तक लिख दिया कि “या तो साथ रहो या अलग, ये बीच का रिश्ता समझ नहीं आता।”

कपल के शादी से तलाक तक का सफर

चारू असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी। हालांकि बीच में दोनों ने पैचअप भी किया और 2021 में बेटी जियाना के माता-पिता बने। लेकिन मतभेद फिर बढ़े और दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। आखिरकार साल 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद चारू असोपा ने अपने व्लॉग्स में कई बार राजीव पर आरोप लगाए। वहीं, राजीव सेन ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मामला इतना बढ़ा कि कानूनी कार्रवाई की भी बात सामने आई थी।

नए क्लोदिंग ब्रांड की एक्ट्रेस ने की शुरुआत

फिलहाल चारू असोपा अपनी बेटी के साथ बीकानेर में रह रही हैं और वहीं से अपने क्लोदिंग बिजनेस की शुरुआत की है। उन्होंने पहले आर्थिक दिक्कतों का भी जिक्र किया था, जिसके बाद यह नया कदम उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है। चारू और राजीव का यह बदला हुआ समीकरण लोगों को भले ही उलझन में डाल रहा हो, लेकिन यह साफ है कि दोनों अपनी बेटी की खातिर एक-दूसरे के साथ सभ्य रिश्ते बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई