चाहत पांडे ने बताया कैसा चाहिए जीवनसाथी 
मनोरंजन

चाहत पांडे ने बताया कैसा चाहिए जीवनसाथी, बोलीं- वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान जरूरी

Chahat Pandey ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने जीवनसाथी में परफेक्शन नहीं, बल्कि वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान जैसे गुण चाहिए। चाहत इन चार बातों को रिश्ते की नींव मानती हैं।

सोनाली झा

Chahat Pandey reveals what kind of life partner Want: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस चाहत पांडे आजकल अपने नए शो ‘सास बहू और स्वाद’ के साथ-साथ अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चाहत ने खुलकर बताया कि उन्हें अपने जीवन में कैसा जीवनसाथी चाहिए। अपने साफ-सुथरे विचारों और सादगी भरे स्वभाव के लिए मशहूर चाहत ने इस बार भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी।

चाहत ने कहा कि मुझे अपने जीवनसाथी में परफेक्शन नहीं चाहिए, लेकिन कुछ जरूरी गुण जरूर होने चाहिए। मेरे लिए वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान बेहद जरूरी हैं। बाकी छोटी-छोटी बातें मैं खुद संभाल सकती हूं। रिश्ता निभाने के लिए यही चार गुण काफी हैं। उनकी यह बात सुनकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की और कहा कि चाहत की सादगी और सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

नए शो से की दमदार वापसी

‘बिग बॉस 18’ के बाद चाहत अब छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं बालाजी टेलीफिल्म्स के नए शो ‘सास बहू और स्वाद’ के साथ। इस शो के जरिए वह पारंपरिक सास-बहू ड्रामों से हटकर कुछ नया पेश करने जा रही हैं। चाहत ने बताया कि यह शो किसी झगड़े या नोक-झोंक पर आधारित नहीं है। इसके बजाय यह कहानी सास और बहू के बीच सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण को दर्शाती है। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस रिश्ते का एक नया पहलू देखें।

रिया के किरदार में दिखेंगी चाहत

टीवी शो में चाहत ‘रिया’ नाम की एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला का किरदार निभा रही हैं। वह समाज की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ खड़ी होकर अपने हक के लिए लड़ती है। रिया का पति करण और सास दोनों उसका साथ देते हैं, जिससे यह शो महिलाओं के बीच एकता और सहयोग का सुंदर संदेश देता है। चाहत ने कहा कि हर लड़की को ऐसा साथी मिलना चाहिए जो उसका समर्थन करे और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।

सास बहू और स्वाद की कहानी

सास और बहू का रिश्ता सिर्फ तकरार का नहीं, बल्कि प्यार और समझ का भी हो सकता है। ‘सास बहू और स्वाद’ की कहानी एक गृहिणी इंदु रस्तोगी पर आधारित है, जो अपने खाने से परिवार को जोड़कर रखती है। जब रिया इस परिवार का हिस्सा बनती है, तो पारंपरिक और आधुनिक सोच के बीच एक दिलचस्प टकराव देखने को मिलता है।

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार