सेंसर बोर्ड नए नियम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सारा मजा किरकिरा कर दिया...CBFC के फैसल पर भड़के यूजर्स, हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन पर उठाए सवाल

CBFC New Rule Subtitles Films: सेंसर बोर्ड ने हाल ही में नया नियम जारी करते हुए कहा है कि सभी भारतीय फिल्मों में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन अनिवार्य होंगे। लेकिन अब इसपर बहस छिड़ गई है।

स्नेहा मौर्या

Indian Movies Subtitles Mandatory 2026: भारतीय फिल्मों को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए निर्देश के मुताबिक, अब सभी भारतीय फिल्मों में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन अनिवार्य रूप से शामिल करने होंगे। यह नियम 15 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा।

CBFC ने फिल्ममेकर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब वे अपनी फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए जमा करें, तो उसमें ये दोनों एक्सेसेबिलिटी फीचर्स जरूर शामिल हों। बोर्ड के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन दर्शकों तक सिनेमा को पहुंचाना है, जिन्हें देखने या सुनने में परेशानी होती है। इससे दिव्यांग दर्शकों के लिए फिल्मों को समझना और देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकेगा।

CBFC ने हर फिल्म में सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन किया जरूरी

नए नियम के तहत फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों को ई-सिनेप्रामान पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि फिल्म में सबटाइटल्स और ऑडियो डिस्क्रिप्शन जैसे एक्सेसेबिलिटी फीचर्स मौजूद हों। CBFC का मानना है कि इस कदम से भारतीय सिनेमा अंतरराष्ट्रीय मानकों के करीब पहुंचेगा, जहां इस तरह के फीचर्स पहले से ही आम हैं।

हालांकि, इस फैसले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है। जहां कई लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे समावेशी सिनेमा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है, वहीं कुछ दर्शकों ने इसका विरोध भी किया है।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दिया रिएक्शन

कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्मों के दौरान स्क्रीन पर लगातार सबटाइटल्स दिखाई देने से देखने का अनुभव प्रभावित हो सकता है। उनका मानना है कि इससे दर्शकों का ध्यान कहानी और विजुअल्स से हटकर स्क्रीन के नीचे लिखे शब्दों पर चला जाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि हिंदी या क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में सबटाइटल्स अनिवार्य करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दर्शक पहले से ही भाषा समझते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कई बार सबटाइटल्स ऐसे पलों में भी दिखाई देते हैं जब स्क्रीन पर कोई संवाद नहीं होता, जिससे ध्यान भटकता है।

दूसरी ओर, कुछ लोगों ने इस फैसले को सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि दुनिया के कई देशों में फिल्मों में एक्सेसेबिलिटी फीचर्स पहले से मौजूद हैं और इससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्मों का आनंद ले पाते हैं।

कुल मिलाकर, CBFC के इस नए नियम ने फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच एक नई चर्चा शुरू कर दी है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फैसला भारतीय सिनेमा के अनुभव को किस तरह बदलता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे