Celina Jaitly On Divorce Notice (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

पति ने एनिवर्सरी गिफ्ट में दिया था तलाक का नोटिस, सेलिना जेटली ने कहा- मकसद आजादी और गरिमा को छीनना था

Celina Jaitly: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने पति पीटर पर शोषण का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें एनिवर्सरी पर तलाक का नोटिस मिला। उन्होंने 50 करोड़ की एलिमनी मांगी है।

अनिल सिंह

Celina Jaitly On Divorce Notice: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में आए एक बड़े तूफान का सामना कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला पोस्ट साझा करते हुए सेलिना ने खुलासा किया कि उनके पति पीटर हाग ने उनकी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें उपहार के रूप में 'तलाक के पेपर्स' थमा दिए। अभिनेत्री ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शोषण, दुर्व्यवहार और बच्चों से जबरन अलग करने की दर्दनाक कहानी बयां की है।

सेलिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी गरिमा और बच्चों की सुरक्षा के लिए 11 अक्टूबर 2025 को रात के अंधेरे में पड़ोसियों की मदद से ऑस्ट्रिया छोड़ दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां कथित शोषण और मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रही थीं। अपनी आजादी की तलाश में वह भारत लौट आईं, लेकिन यहाँ भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं।

प्रॉपर्टी विवाद और कानूनी लड़ाई का आगाज

भारत लौटने के बाद सेलिना को अपनी ही संपत्ति के लिए अदालती चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि साल 2004 में उन्होंने जो प्रॉपर्टी खरीदी थी, उनके पति उस पर अपना हक जता रहे थे। इस कानूनी जंग को लड़ने और अपनी जगह वापस पाने के लिए उन्हें एक बड़ा लोन तक लेना पड़ा। सेलिना के अनुसार, उनके पति का रवैया उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ने वाला रहा है। उन्होंने पति के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है और एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है।

बच्चों से दूरी और एनिवर्सरी का 'क्रूर' तोहफा

सेलिना के लिए सबसे दुखद पहलू अपने तीन बेटों—विंस्टन, विराज और ऑर्थर से दूर होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रिया की फैमिली कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें बच्चों से बात करने नहीं दी जा रही है। उन्होंने लिखा, "सितंबर की शुरुआत में मेरे पति मुझे कार से डाकघर ले गए और कहा कि वह मेरे लिए 'एनिवर्सरी गिफ्ट' लेने जा रहे हैं, लेकिन वह गिफ्ट तलाक का नोटिस था।" सेलिना ने दावा किया कि उनके बच्चों को डराया-धमकाया जा रहा है और उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है।

आजादी और गरिमा छीनने की कोशिश

अभिनेत्री ने भावुक होते हुए कहा कि वह हमेशा से इस रिश्ते से शांतिपूर्ण तरीके से अलग होना चाहती थीं ताकि बच्चों के भविष्य पर आंच न आए। हालांकि, उनके सामने ऐसी "बेहूदी शर्तें" रखी गईं जिनका एकमात्र उद्देश्य उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आत्मसम्मान को कुचलना था। उन्होंने कहा कि एक ही पल में उनकी पूरी दुनिया उनसे छीन ली गई और उन्हें एक मां के रूप में खुद को सही साबित करने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को प्राथमिकता दी है।

बता दें कि सेलिना ने साल 2011 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर से शादी की थी। उनके तीन बेटे हैं, जबकि एक बेटे शमशेर का जन्म के कुछ समय बाद निधन हो गया था। फिलहाल, सेलिना अपने हक और बच्चों की कस्टडी के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?