Celebrity Name Fraud (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

अथिया शेट्टी, केएल राहुल और अरशद वारसी के नाम पर ठगी, मुंबई पुलिस ने 3 के खिलाफ दर्ज किया मामला

Mumbai Police: मुंबई में तीन कर्मचारियों ने अथिया शेट्टी, केएल राहुल और अरशद वारसी के नाम और फर्जी सिग्नेचर का इस्तेमाल कर अपनी कंपनी को 1.41 करोड़ का चूना लगाया। अंबोली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अनिल सिंह

Celebrity Name Fraud: मुंबई पुलिस ने तीन शातिर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेट जगत के बड़े नामों का इस्तेमाल करके एक नामी कंपनी को 1.41 करोड़ का चूना लगाया है। यह ठगी कंपनी के ही कर्मचारियों ने विश्वास का फायदा उठाकर की।

प्रोडक्शन हाउस की मदद से इस पूरे घोटाले का भंडाफोड़ हो पाया। मुंबई की अंबोली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, मामले में शिकायत दर्ज हुई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सेलिब्रिटीज के नाम पर ठगी का जाल

मुंबई पुलिस के अनुसार, एक नामी कंपनी में काम कर रहे तीन कर्मचारियों ने एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, क्रिकेटर केएल राहुल और एक्टर अरशद वारसी का नाम इस्तेमाल करके अपनी ही कंपनी को 1.41 करोड़ का चूना लगाया।

आरोप: जांच में सामने आया है कि ये तीनों कर्मचारी मिलकर बड़े सितारों के नाम, फर्जी हस्ताक्षर और जाली ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान: मुंबई की अंबोली पुलिस ने जिन तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनकी पहचान ऋषभ सुरेका, यश नागरकोटी और आशय शास्त्री के तौर पर हुई है।

सीनियर मैनेजर ने उठाया भरोसे का फायदा

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि ठगी का मुख्य आरोपी ऋषभ सुरेका कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर के पद पर था और काफी लंबे समय से काम कर रहा था।

भरोसे का दुरुपयोग: आरोपी ऋषभ ब्रांडिंग और सेलिब्रिटी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालता था, और कंपनी को उस पर बहुत भरोसा था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने ठगी का जाल बिछाया।

मोडस ऑपरेंडी: ऋषभ ने कंपनी से पैसे ठगने के लिए फर्जी इनवॉइस, नकली हस्ताक्षर और जाली ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया।

फर्जी प्रोजेक्ट्स: वह क्रिकेटर केएल राहुल और एक्टर अरशद वारसी के नाम से नकली मेल और फर्जी प्रोजेक्ट्स कंपनी को दिखाता था और मनमानी रकम वसूलता था।

अथिया शेट्टी के जाली सिग्नेचर: इतना ही नहीं, आरोपी ने अथिया शेट्टी के जाली सिग्नेचर भी किए और कंपनी से लाखों की ठगी की।

अन्य आरोपियों की मिलीभगत

इस पूरे फर्जीवाड़े में आरोपी ऋषभ के साथ यश नागरकोटी और आशय शास्त्री का नाम भी सामने आया।

भूमिका: ये दोनों आरोपी कंपनी से पैसे निकलवाने में ऋषभ की मदद कर रहे थे और उनकी ठगी के पैसों में बराबर की हिस्सेदारी थी।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट