डोनाल्ड ट्रम्प पर कार्डी बी के 26 लाख के जूते खराब करने का आरोप 
मनोरंजन

डोनाल्ड ट्रम्प ने खराब किए कार्डी बी के जूते, सिंगर ने मांगा 29 लाख का हर्जाना!

डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिकी सिंगर कार्डी बी ने जूते खराब करने का आरोप लगाया है, इतना ही नहीं सिंगर ने उन्हें नुकसान भरपाई का ऑफर भी दिया है। कार्डी बी ने उनसे 26 लाख रुपए की मांग की है।

अनिल सिंह

Cardi B on Donald Trump: अमेरिकी रैपर सिंगर कार्डी बी एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए नजर आई हैं। सिंगर ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से उनके 26 लाख रुपए के जूते खराब हो गए हैं। इतना ही नहीं सिंगर ने उन्हें नुकसान भरपाई का ऑफर भी दिया है और साथ ही यह भी बताया है कि इस जूते को खरीदने के लिए उन्हें तीन बैंड की कीमत चुकानी पड़ी थी।

कार्डी बी ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप की वजह से उनके क्रिश्चियन लुबोटिन ब्रांड के जूते खराब हो गए हैं। दरअसल बीती रात कार्डी ने सोशल मीडिया लाइव के दौरान अपने जूते दिखाएं थे। उन्होंने कहा देखो मेरे जूते कितने खराब हो गए हैं, इस जूते की कीमत चुकाने के लिए मुझे तीन बैंड के पैसे लगाने पड़े थे, यह सब डोनाल्ड ट्रंप की वजह से हुआ है। अब मैं उन्हें कम पसंद करती हूं। सिंगर ने आगे बताया कि उन्हें पैदल चलना पड़ा, क्योंकि न्यू ऑरलियंस में सीजर सुपरडोम में कार्ट सर्विस एक खास जगह आगे रोक दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वहां पर डोनाल्ड ट्रंप मौजूद थे। लिहाजा सुरक्षा कारण की वजह से कोई भी कार वहां नहीं जा सकती थी। ट्रंप की देखभाल के लिए सुरक्षा टीम, सीक्रेट सर्विस वहां मौजूद थी। जिसने हमारी सभी की मुश्किलें बढ़ा दी।

लाइव के दौरान कार्डी बेहद ज्यादा नाराज नजर आ रही थी। कार्डी बी ने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चाहें तो वह उनके नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। पर ठीक है मुझे पता है कि वह ऐसा नहीं करने वाले हैं। कार्डी के वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया है, कुछ यूजर्स ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है, तो वहीं कुछ उनकी आलोचना भी करते हुए नजर आए हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दोनों के बीच नाराजगी अभी खत्म नहीं हुई है। कार्डी बी कि अगर बात करें तो वह इलेक्शन के पहले से ही डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करती हुई नजर आ रही हैं।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात