ब्रिटनी स्पीयर्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स, जेल में बिताई रात, मई में होगी कोर्ट सुनवाई

Britney Spears को कैलिफोर्निया में नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। रात भर हिरासत में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मामले में अब 4 मई 2026 को कोर्ट में सुनवाई होगी।

सोनाली झा

Britney Spears Controversy: हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें नशे में गाड़ी चलाने (DUI) के आरोप में कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद उन्हें कुछ समय के लिए जेल में भी रहना पड़ा। फिलहाल उन्हें रिहा कर दिया गया है, लेकिन इस मामले में दो महीने बाद उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:30 बजे कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में पुलिस ने ब्रिटनी स्पीयर्स को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने उनकी गाड़ी को रोका, क्योंकि वे संदिग्ध तरीके से ड्राइविंग कर रही थीं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाकर उनके खून में एल्कोहल की मात्रा की जांच करवाई। जांच के बाद यह पाया गया कि उन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद वेंचुरा काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने सुबह करीब 3 बजे उनके खिलाफ ‘ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस’ के तहत मामला दर्ज किया।

रात जेल में बिताने के बाद हुई रिहाई

गिरफ्तारी के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स को कुछ घंटों के लिए जेल में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पूरी रात हिरासत में बिताई और गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी अचानक डिलीट कर दिया, जिससे फैंस के बीच कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर पॉप स्टार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दो महीने बाद होगी कोर्ट में सुनवाई

कानूनी प्रक्रिया के तहत अब ब्रिटनी स्पीयर्स को कोर्ट में पेश होना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई 4 मई 2026 को तय की गई है। अदालत में यह तय होगा कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। अगर आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड होने या अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं ब्रिटनी

यह पहला मौका नहीं है जब ब्रिटनी स्पीयर्स का नाम किसी कानूनी विवाद में आया हो। साल 2007 में भी उनके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ था। उस समय उनके निजी जीवन में काफी उथल-पुथल चल रही थी और उनका तलाक Kevin Federline से हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान उन्होंने स्टूडियो सिटी में एक खड़ी कार को टक्कर मार दी थी और मौके से चली गई थीं। हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक