दो दीवाने सहर में और अस्सी का ओपनिंग कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Opening Day Collection: दो दीवाने सहर में ने तापसी पन्नू की अस्सी को दी मात, जानें ओपनिंग डे का हाल

Today's BO Collection: अस्सी ने पहले दिन 0.95 करोड़ की कमाई की, जबकि दो दीवाने सहर में ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया। तापसी पन्नू और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्मों की टक्कर वीकेंड पर दिलचस्प हो सकती है।

सोनाली झा

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Day 1 Collection: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिली। एक ओर थीं तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा अस्सी, वहीं दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने सहर में। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग तरह का उत्साह देखने को मिला, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन में किसका पलड़ा भारी रहा, यह आंकड़ों से साफ हो गया है।

तापसी पन्नू ने करीब दो साल बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ ‘अस्सी’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के बाद यह उनकी तीसरी साथ की फिल्म है, जिससे काफी उम्मीदें थीं। फिल्म को कंटेंट के लिहाज से मजबूत बताया जा रहा है और इसे ‘अर्जेंट वॉच’ भी कहा गया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका असर पहले दिन नजर नहीं आया।

‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अस्सी’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 0.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक डेटा आने के बाद इनमें मामूली बदलाव संभव है। फिल्म की धीमी शुरुआत की एक बड़ी वजह सिनेमाघरों में पहले से मौजूद बड़ी फिल्मों की भीड़ मानी जा रही है। एक हफ्ते पुरानी ‘ओ रोमियो’ से लेकर ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्में अभी भी दर्शकों को थिएटर तक खींच रही हैं, जिससे नई रिलीज को स्क्रीन और दर्शक दोनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

‘दो दीवाने सहर में’ ने मारी बाजी

वहीं दूसरी ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ को पहले दिन दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फ्रेश जोड़ी और हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी ने युवा दर्शकों को आकर्षित किया है। ट्रेड वेबसाइट्स के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह ओपनिंग डे की रेस में ‘दो दीवाने सहर में’ ने ‘अस्सी’ को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर किस फिल्म की कमाई में उछाल आता है। क्या कंटेंट के दम पर ‘अस्सी’ वापसी कर पाएगी या फिर ‘दो दीवाने सहर में’ अपनी बढ़त कायम रखेगी।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें