Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla Prediction: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, लेकिन उनकी फिल्म 'भूत बंगला' की राह आसान नजर नहीं आ रही।
बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ जहाँ रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का कहर जारी है, वहीं दूसरी तरफ 'भूत बंगला' के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी निराश किया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं। फिल्म ने मात्र 14 दिनों में भारत में ₹920 करोड़ और दुनियाभर में ₹1,446 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस 'रणवीर लहर' को देखते हुए अक्षय की टीम ने अपनी फिल्म की रिलीज को टालना ही बेहतर समझा। फिल्म अब 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि एक हफ्ते की देरी भी इसे 'धुरंधर 2' के प्रभाव से नहीं बचा पाएगी।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की 20वें दिन भी कमाई बरकरार, 1700 करोड़ से बस कुछ कदम दूर, जानें अबतक का कलेक्शन
दर्शकों को उम्मीद थी कि प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी हेरा फेरी या भूल भुलैया जैसा जादू चलाएगी, लेकिन ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। ट्रेलर में वही दशकों पुराने 'स्लैपस्टिक' और 'क्रिंज' जोक्स देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें आज का दर्शक नकार चुका है।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कॉमेडी में अब वो नयापन नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा, "अक्षय सर, अब वही पुराने फेस एक्सप्रेशन्स और चीखने-चिल्लाने वाली कॉमेडी से काम नहीं चलेगा।" हॉरर और कॉमेडी का बेमेल संगम: ट्रेलर में न तो डर का माहौल बन पाया है और न ही हंसी के ठहाके लग रहे हैं।
फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ बताया जा रहा है। अगर फिल्म को 'हिट' का टैग चाहिए, तो इसे कम से कम 200 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करना होगा। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह नामुमकिन सा लग रहा है क्योंकि: ‘धुरंधर 2' अभी भी हजारों स्क्रीन्स पर मजबूती से टिकी हुई है। दूसरी ओर 'भूत बंगला' खराब ट्रेलर के कारण 'वर्ड ऑफ माउथ' फिल्म के खिलाफ जा सकता है।