बॉर्डर 2 रिव्यू ट्विटर (सौ.सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Border 2 Review: सनी देओल की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को किया इमोशनल, आंखों से बहने लगे आंसू

Border 2 Fans Reaction: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही ट्विटर पर दर्शकों के इमोशनल रिएक्शन सामने आने लगे हैं। वहीं कुछ दर्शकों ने कहानी और प्रेजेंटेशन को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।

सोनाली झा

Border 2 Twitter Review: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था और रिलीज के साथ ही ट्विटर पर फिल्म को लेकर रिव्यूज की बाढ़ आ गई है। पहले ही दिन सोशल मीडिया पर लोग अपने इमोशनल और मिले-जुले रिएक्शन शेयर करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का पहला शो देखने के बाद कई दर्शकों ने सनी देओल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि सनी देओल को स्क्रीन पर देखकर उनकी आंखें भर आईं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि सनी देओल जब भी वर्दी में आते हैं, रोंगटे खड़े हो जाते हैं। थिएटर में लोग फूट-फूट कर रो रहे थे। वहीं कई फैंस का मानना है कि सनी देओल की मौजूदगी ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है और यही कारण है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सकती है।

यूजर्स का रिएक्शन

हालांकि, सभी रिएक्शन पूरी तरह पॉजिटिव नहीं हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म में देशभक्ति का भाव तो मजबूत है, लेकिन प्रेजेंटेशन कुछ जगहों पर कमजोर लगा। उनका कहना था कि वॉर सीन्स प्रभावशाली हैं, लेकिन इमोशनल सीन कई बार बनावटी महसूस होते हैं और कहानी कुछ हिस्सों में धीमी हो जाती है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया था कि देशभक्ति के नाम पर बहुत कुछ दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन वो जादू नहीं दिखा जो पहली ‘बॉर्डर’ में था।

बॉर्डर 2 को पावरफुल और राष्ट्रवादी बताया

इसके उलट, कई दर्शकों को ‘बॉर्डर 2’ बेहद झकझोर देने वाली लगी। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने फिल्म को पावरफुल और राष्ट्रवादी अनुभव बताया। एक ट्वीट में लिखा गया कि भले ही क्लाइमैक्स को लेकर लोगों की राय बंटी हुई हो, लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए ही बनी है, खासकर गणतंत्र दिवस के मौके पर। कई लोगों ने इसे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म बताया।

बॉर्डर 2 की कहानी

‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगाने की कोशिश करती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्विटर पर मिल रहे ये रिएक्शन बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कामयाबी में बदलते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार