सनी देओल (सोर्स : सोशल मीडिया )  
मनोरंजन

Border 2 Budget: सनी देओल की मेगा वॉर फिल्म का बजट 250 करोड़, ओपनिंग डे पर मचा सकती है धमाल

Border 2 Sunny Deol: सनी देओल की मेगा वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ करीब 230–250 करोड़ के भारी बजट में बन रही है। दमदार स्टारकास्ट के साथ फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी और पहले दिन 40 करोड़ तक कमा सकती है।

सोनाली झा

Border 2 Budget News: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल को लेकर न सिर्फ फैंस बल्कि ट्रेड भी बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। फिल्म का बजट, स्टार कास्ट की फीस, रनटाइम और बॉक्स ऑफिस ओपनिंग से जुड़े कई अहम अपडेट सामने आ चुके हैं, जो इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करते हैं।

हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर बजट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ करीब 230 से 250 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाई गई है। इस मेगा वॉर ड्रामा को टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का स्केल, युद्ध के सीन और भव्य सेट इसे हाई-बजट फिल्मों की कैटेगरी में खड़ा करता है।

स्टार कास्ट और फीस

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के जोश के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें करीब 50 करोड़ रुपये की फीस मिली है। वहीं वरुण धवन को 8–10 करोड़ रुपये और दिलजीत दोसांझ को 4–5 करोड़ रुपये मिलने की खबर है। अहान शेट्टी समेत अन्य कलाकारों की फीस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रनटाइम ने भी खींचा ध्यान

ट्रेड वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है। इसके साथ ही यह हाल के समय की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल हो गई है, जहां ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों का नाम भी लिया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 18 जनवरी से शुरू होगी, यानी रिलीज से ठीक पांच दिन पहले। ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म भारत में करीब 4000 स्क्रीन्स पर दस्तक देगी, जो सनी देओल की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ से भी बड़ा रिलीज पैमाना है।

पहले दिन की कमाई का अनुमान

फिल्म के पहले दिन की कमाई को लेकर ट्रेड में जबरदस्त चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 38 से 44 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2026 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शुमार हो जाएगी और सनी देओल के करियर में एक और बड़ा रिकॉर्ड जोड़ देगी।

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO