‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Border 2 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन मचाया हाहाकार, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे

Border 2 Earnings: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया। फिल्म ने शनिवार को करीब 36.7 करोड़ रुपये कमाए और दो दिनों में कुल कलेक्शन 66.7 करोड़ पहुंच गया।

सोनाली झा

Border 2 Box Office Day 2: सनी देओल स्टारर वॉर-एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग ली और दूसरे दिन भी कमाई की रफ्तार और तेज हो गई। दो दिनों में ही फिल्म का कुल कलेक्शन 66 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस धमाकेदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 36.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 66.7 करोड़ रुपये हो गया है, हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं और फाइनल रिपोर्ट में बदलाव संभव है।

बॉर्डर 2 की कमाई

फिल्म की कमाई में दूसरे दिन खास उछाल देखने को मिला। सैकनिक के अनुसार, शनिवार को सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 15.51% रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, दर्शकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ। दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 39.97%, शाम को 49.13% और रात के शोज में 61.70% तक पहुंच गई। खासकर नाइट शोज में भारी भीड़ देखने को मिली, जो फिल्म के मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का सबूत है।

रिपब्लिक डे की छुट्टी का मिलेगा फायदा

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ की इस बंपर कमाई की सबसे बड़ी वजह दर्शकों से मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया है। फिल्म को खासतौर पर मास बेल्ट्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकेंड और रिपब्लिक डे की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है।

बॉर्डर 2 के दमदार स्टार कास्ट

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मजबूत स्टारकास्ट, देशभक्ति से भरपूर कहानी और दमदार एक्शन सीक्वेंस के दम पर ‘बॉर्डर 2’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर राज करती नजर आ रही है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी