बॉर्डर 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Border 2 Collection: बॉर्डर 2 का धमाका जारी, 16वें दिन 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री, धूम-सुल्तान को छोड़ा पीछे

Varun Dhawan Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 16वें दिन 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 4.25 करोड़ कमाए।

सोनाली झा

Border 2 Box Office Collection: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और इसके साथ ही इसने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने 16वें दिन करीब 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खास बात यह है कि फिल्म की कमाई में 49.12 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है, जो यह साबित करती है कि दर्शकों की दिलचस्पी अब भी बनी हुई है। हालांकि, 16वें दिन के आंकड़े अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किए गए हैं, लेकिन अगर ये आंकड़े सही रहते हैं तो फिल्म का कुल कलेक्शन 301.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

300 करोड़ क्लब में शामिल होते ही बॉर्डर 2 ने ‘धूम’ (290 करोड़) और ‘सुल्तान’ (300 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की नजरें ‘पद्मावत’ (303 करोड़), ‘वॉर’ (318 करोड़) और ‘बजरंगी भाईजान’ (320 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही इन आंकड़ों को भी पार कर सकती है।

डे-वाइज कलेक्शन पर एक नजर

फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ कमाए। पहले हफ्ते में बॉर्डर 2 ने 224.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 70.15 करोड़ रुपये जोड़ लिए। 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ और 16वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, इमोशन और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज