अहान शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

खून से लथपथ वर्दी में अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक वायरल, 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Border 2 First Look: टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स की 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक धमाकेदार, खून से लथपथ और नेवी ऑफिसर अवतार में सामने आया है।

स्नेहा मौर्या

Ahan Shetty Border 2 First Look: टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बन रही मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और वरुण धवन के बाद अब अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

फिल्म में अहान शेट्टी एक नेवी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फर्स्ट लुक में वे जंग के बीच खड़े, खून से लथपथ वर्दी में और मोर्टार गन हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह गुस्सैल और आक्रामक रूप देखकर फैंस रोमांचित हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्टर पर फायर इमोजी और “ब्लॉकबस्टर” जैसे रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग मेकर्स से जल्द ट्रेलर रिलीज करने की भी मांग कर रहे हैं।

बॉर्डर 2 में ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं, जिन्होंने पहले भी कई सफल एक्शन और ड्रामा फिल्में डायरेक्ट की हैं। बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम रोल में होंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं।

पहला पार्ट 1996 में रिलीज हुआ था, जिसमें सुनील शेट्टी, सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेस बेरी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारे नजर आए थे। नए पार्ट में केवल कुछ एक्टर्स लौट रहे हैं, जबकि कहानी को आधुनिक और दमदार तरीके से पेश किया गया है। अहान शेट्टी का यह रोल उनके करियर में एक नया मुकाम साबित होने वाला है।

इस दिन थिएटर में दस्तक देगी फिल्म

फिल्म में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण होगा। पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी दर्शकों को रोमांचक और इमोशनल सीन देखने को मिलेंगे। फैंस का बेसब्री से इंतजार है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। बता दें, 23 जनवरी 2026 को बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी क्षमता रखती है। अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक इस बात का संकेत दे रहा है कि फिल्म में एक्शन और ड्रामा का दमदार मिश्रण होगा।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी