अहान शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Border 2 के लिए अहान शेट्टी ने की कड़ी ट्रेनिंग, लेफ्टिनेंट कमांडर बनने को बहाया खूब पसीना, शेयर की BTS फोटोज

Ahan Shetty Share BTS Photos: बॉर्डर 2 को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। इसी बीच अहान शेट्टी की अनदेखी BTS तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

स्नेहा मौर्या

Ahan Shetty Movie Border 2: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्मों में शुमार ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मेकर्स लगातार दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अनोखा ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस अहान शेट्टी को टैग कर उनसे जवाब मांग रहे हैं और फिल्म देखने का वादा कर रहे हैं।

इस ट्रेंड के बीच अब अहान शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी BTS (Behind The Scenes) तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों की मेहनत, मिट्टी से जुड़ाव और देशभक्ति की झलक साफ नजर आ रही है। अहान ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा “मिट्टी के बेटे”। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर दिल वाले इमोजी और देशभक्ति भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

अहान शेट्टी ने बॉर्डर 2 से शेयर की BTS तस्वीरें

इससे पहले फिल्म के एक और अहम कलाकार वरुण धवन ने भी बॉर्डर 2 की BTS झलकियां शेयर की थीं। वरुण ने लिखा था कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि खुद को चुनौती देने का अनुभव रही। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार चोटें भी लगीं और पर्सनल लाइफ में भी बड़े बदलाव आए, लेकिन यह सफर उन्हें हमेशा के लिए बदल गया।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो इससे पहले भी देशभक्ति और गंभीर विषयों पर दमदार काम कर चुके हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध और कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से किया गया है। निर्माता के तौर पर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता जुड़े हुए हैं।

सनी देओल समेत ये सितारे पहले पार्ट में मचाए थे धमाल

गौरतलब है कि ‘बॉर्डर’ का पहला भाग 1997 में रिलीज हुआ था और वह ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी उस फिल्म ने देशभक्ति सिनेमा को एक नई पहचान दी थी। अब बॉर्डर 2 से भी दर्शकों को उसी स्तर की भावनात्मक और दमदार कहानी की उम्मीद है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर