बोनी कपूर ने याद किया 1986 की इंडस्ट्री हड़ताल 
मनोरंजन

बोनी कपूर ने याद किया 1986 की इंडस्ट्री हड़ताल, शेयर की वैष्णो देवी यात्रा की फोटो

Boney Kapoor 1986 Strike Memory: बोनी कपूर ने 1986 की फिल्म इंडस्ट्री हड़ताल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी वैष्णो देवी यात्रा की एक फोटो साझा की। उन्होंने बताया कि उस समय पूरी इंडस्ट्री बंद थी।

सोनाली झा

Boney Kapoor Recalls the 1986 Industry Strike: बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने एक पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं, जब पूरे हिंदी फिल्म उद्योग पर ताले लटक गए थे। शनिवार को बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दुर्लभ फोटो साझा की, जिसमें वे घोड़े पर सवार होकर वैष्णो देवी की यात्रा पर जाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फोटो साल 1986 की है, वह समय जब फिल्म इंडस्ट्री में हड़ताल चल रही थी और सभी सेट बंद पड़े थे।

बोनी कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 1986 में जब इंडस्ट्री में हड़ताल थी और सेट पर ताले लगे थे, तब हम सब वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। इस यात्रा के बाद जब इंडस्ट्री दोबारा खुली, तो सिने वर्कर्स की मदद के लिए ‘होप 86’ शो आयोजित किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा में उनके साथ पद्मिनी, अशोक, पूनम, सुरेश (नायडू) बाबू और कई साथी कलाकार शामिल थे।

1986 की हड़ताल

बोनी कपूर ने कहा कि हम सब माता वैष्णो देवी से यही प्रार्थना करने गए थे कि इंडस्ट्री फिर से चले, वर्कर्स को उनका हक मिले और फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू हो सके। साल 1986 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद कठिन दौर था। महाराष्ट्र सरकार ने उस समय फिल्म टिकटों पर भारी टैक्स लगा दिया था। इसका विरोध करते हुए पूरी इंडस्ट्री एकजुट हो गई और हड़ताल पर चली गई। इस आंदोलन का नेतृत्व उस दौर के दिग्गज सितारों, राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर, शबाना आजमी और रणधीर कपूर ने किया था।

सरकार को हुआ भारी नुकसान

हड़ताल के चलते लगभग 200 फिल्मों की शूटिंग रुक गई, डेढ़ लाख से ज्यादा वर्कर्स बेरोजगार हो गए और कई महीनों तक स्टूडियो पूरी तरह सूने पड़े रहे। जब स्थिति बिगड़ती चली गई, तो सरकार को आखिरकार टैक्स घटाना पड़ा। 15 करोड़ रुपये से टैक्स घटाकर 5 करोड़ कर दिया गया। हड़ताल खत्म हुई, लेकिन तब तक इंडस्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

इंडस्ट्री की एकजुटता का प्रतीक

इंडस्ट्री के दोबारा पटरी पर लौटने के बाद सितारों ने मिलकर एक भव्य चैरिटी शो ‘होप 86’ आयोजित किया, ताकि बेरोजगार वर्कर्स की मदद की जा सके। इस शो में फिल्म जगत के लगभग सभी बड़े नाम शामिल हुए। हालांकि, बोनी कपूर के अनुसार, कुछ कलाकारों को हड़ताल के कारण व्यक्तिगत नुकसान झेलना पड़ा और इससे कई रिश्तों में दूरियां भी बढ़ीं। बोनी कपूर की यह पुरानी फोटो और उनके शब्द सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट