‘एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाका जारी, ‘थामा’ को पछाड़ फिल्म ने 11वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

Harshvardhan Rane Movies: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। 11वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई कर ‘थामा’ को पछाड़ दिया है।
EK Deewane Ki Deewaniyat
एक दीवाने की दीवानियत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। बड़े बजट की फिल्म ‘थामा’ के बीच रिलीज होने के बावजूद, यह रोमांटिक ड्रामा लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दर्शकों में फिल्म की ‘दीवानियत’ इस कदर छाई हुई है और 11वें दिन भी इसकी कमाई शानदार रही। ऐसे में चलिए जानते हैं अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने एक्सटेंडेड पहले हफ्ते में 55.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, 11वें दिन यानी सोमवार शाम 5:15 बजे तक फिल्म ने 1.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 56.03 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि, फाइनल आंकड़े आने के बाद इसमें थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

‘थामा’ पर भारी पड़ी ‘दीवानियत’

हालांकि आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ ने शुरुआती दिनों में हर्षवर्धन की फिल्म से दोगुनी कमाई की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘थामा’ ने 98 लाख रुपये, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 1.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। साफ है कि दर्शक अब रोमांस और इमोशन से भरी इस कहानी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट 25 करोड़ रुपये है। वहीं, फिल्म ने अब तक 75.40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म ने न सिर्फ अपने बजट की भरपाई कर ली है, बल्कि जल्द ही सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने की कगार पर है।

फिल्म में ये सितारे ने दिखाया कमाल

इन सबके बीच फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जो अपने रोमांटिक और इमोशनल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कुल मिलाकर, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अब मजबूती से टिक चुकी है और हर गुजरते दिन के साथ इसका ‘दीवानापन’ बढ़ता जा रहा है।